TVS iQube Electric ST: इंडियन मार्केट में दिसंबर 2023 तक टीवीएस अपने कई टू व्हीलर पेश करेगा। इनमें से एक ईवी स्कूटर है TVS iQube Electric ST. इस स्कूटर का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए आपको इस ईवी स्कूटर में मिलने वाले फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

एक बार फुल चार्ज होने में लगभग 145 km की रेंज

टीवीएस का यह धाकड़ स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने में लगभग 145 km की रेंज देगा। इसमें 4.56 kwh का दमदार बैटरी पैक मिलेगा जो 4 घंटे में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमान है कि फिलहाल कंपनी ने स्कूटर की लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह शुरूआती कीमत 1.25 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक

इस स्कूटर में 82 kmph की अधिकतम स्पीड मिल सकती है। इसमें 4400 W की हाई पावर मोटर मिलेगी। TVS iQube Electric के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक होगी। यह ब्रेकिंग सिस्टम सड़क पर चालक को हादसे से बचाव करने में मददगार होंगे। डिस्क ब्रेक से स्कूटर को कंट्रोल करना आसान होगा।

स्कूटर में Eco और Sport दो मोड मिलेंगे

इसमें फास्ट चार्जिंग का भी विकल्प मिल सकता है। इसमें DRL, इंडिकेटर, बूट लाइट, मोबाइल कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ, स्पीडोमीटर और डिजिटल ट्रिपमीटर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस ईवी स्कूटर में 3 KW मोटर पावर, 4400 आरपीएम मिलेगा। इसें Eco, Sport दो मोड मिलेंगे।

विज्ञापन

स्कूटर में Anti Theft Alarm और USB चार्जर होगा

स्कूटर में Anti Theft Alarm, USB चार्जर होगा। स्कूटर में प्लेट लैंप, पार्किंग असिस्ट, लाइव लोकेशन स्टेटस, क्रैश एंड फॉल अलर्ट, जीएसएम कनेक्टिविटी, पार्किंग ब्रेक लीवर, बीएमएस-कंट्रोल्ड प्रोटेक्शन सिस्टम आदि फीचर्स होंगे। युवाओं को ध्यान में रखकर कलर ऑप्शन मिलेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ