TVS IQube 2024 VS Ola S1 X details in hindi: TVS ने अपना नया TVS iQube हाल ही में पेश किया है। यह हाई स्पीड स्कूटर है और महज 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। वहीं, बीते दिनों Ola ने अपने सबसे सस्ते S1 X की डिलीवरी शुरू की है। आइए आपको इस खबर में दोनों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
TVS IQube में 5.1 kWh का बैटरी पैक
TVS का नया IQube शुरुआती कीमत 94999 रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 75 किलोमीटर तक चलेगा। स्कूटर में 2.2 kWh और 5.1 kWh दो बैटरी पैक आते हैं। इसमें अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक का ऑप्शन है। यह स्कूटर 32 लीटर के बड़े अंडर सीट स्टोरेज के साथ दिया जा रहा है, जिसमें आप अपना हेलमेट, लैपटॉप और अन्य सामान रख सकते हैं।
12 इंच के अलॉय व्हील
इस स्कूटर में 17.78 cm का टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है। स्कूटर में आरामदायक सफर के लिए चौड़ी सीट आती है। स्कूटर की सीट हाइट 770 mm की है, इसमें 12 इंच के अलॉय व्हील आते हैं, स्कूटर में सिंपल हैंडलबार और एलईडी लाइट है।
Ola S1 X में तीन बैटरी पैक
यह स्कूटर शुरुआती कीमत 69999 रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। टूटी सड़कों पर आरामदायक सफर के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर स्प्रिंग्स सस्पेंशन दिए गए हैं। ओला अपने इस धाकड़ स्कूटर में 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh तीन बैटरी पैक ऑफर करती है। सड़क पर यह 85 kmph की टॉप स्पीड देता है।
Ola S1 X में मिलते हैं ये फीचर्स
- आगे और पीछे दोनों टायरों पर ड्रम ब्रेक हैं।
- 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज।
- 3.5-इंच की LCD स्क्रीन है।
- एक बार फुल चार्ज होने पर 190 Km तक चलता है।
- 3 राइडिंग मोड ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स।
- अलॉय व्हील और एलईडी हेडलाइट।
ये भी पढ़ें: Bajaj Pulsar NS400Z या KTM 390 Duke, किसकी कीमत है कम? कौन सी देगी हाई माइलेज, जानें कंपैरिजन
ये भी पढ़ें: Tata की इन कारों की कीमत 10 लाख से कम, क्यों लें मंहगी गाड़ियां? जब इनमें ही एडवांस फीचर्स
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
2 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
22 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines