TVS का नया IQube या Ola का सस्ता S1 X, किसे लेने में फायदा? मिलेंगे एडवांस फीचर्स

TVS IQube में 5.1 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, इसमें 12 इंच के अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर हैं। स्कूटर में 32 लीटर की अंडर सीट स्टोरेज मिलती है।

TVS IQube 2024 Ola S1 X

TVS IQube 2024 VS Ola S1 X

TVS IQube 2024 VS Ola S1 X details in hindi: TVS ने अपना नया TVS iQube हाल ही में पेश किया है। यह हाई स्पीड स्कूटर है और महज 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। वहीं, बीते दिनों Ola ने अपने सबसे सस्ते S1 X की डिलीवरी शुरू की है। आइए आपको इस खबर में दोनों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

TVS IQube में 5.1 kWh का बैटरी पैक

TVS का नया IQube शुरुआती कीमत 94999 रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 75 किलोमीटर तक चलेगा। स्कूटर में 2.2 kWh और 5.1 kWh दो बैटरी पैक आते हैं। इसमें अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक का ऑप्शन है। यह स्कूटर 32 लीटर के बड़े अंडर सीट स्टोरेज के साथ दिया जा रहा है, जिसमें आप अपना हेलमेट, लैपटॉप और अन्य सामान रख सकते हैं।

12 इंच के अलॉय व्हील

इस स्कूटर में 17.78 cm का टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है। स्कूटर में आरामदायक सफर के लिए चौड़ी सीट आती है। स्कूटर की सीट हाइट 770 mm की है, इसमें 12 इंच के अलॉय व्हील आते हैं, स्कूटर में सिंपल हैंडलबार और एलईडी लाइट है।

विज्ञापन

Ola S1 X में तीन बैटरी पैक

यह स्कूटर शुरुआती कीमत 69999 रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। टूटी सड़कों पर आरामदायक सफर के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर स्प्रिंग्स सस्पेंशन दिए गए हैं। ओला अपने इस धाकड़ स्कूटर  में 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh तीन बैटरी पैक ऑफर करती है। सड़क पर यह 85 kmph की टॉप स्पीड देता है।

विज्ञापन

Ola S1 X में मिलते हैं ये फीचर्स

  • आगे और पीछे दोनों टायरों पर ड्रम ब्रेक हैं।
  • 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज।
  • 3.5-इंच की LCD स्क्रीन है।
  • एक बार फुल चार्ज होने पर 190 Km तक चलता है।
  • 3 राइडिंग मोड ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स।
  • अलॉय व्हील और एलईडी हेडलाइट।

ये भी पढ़ें: Bajaj Pulsar NS400Z या KTM 390 Duke, किसकी कीमत है कम? कौन सी देगी हाई माइलेज, जानें कंपैरिजन 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ