हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

TVS लेकर आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 80 km की रेंज और 5 सेकंड में 60 kmph की स्पीड

विज्ञापन
TVS Creon will launched aug 2023

TVS Creon: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में टीवीएस ने धमाका किया है। कंपनी सिंगल चार्ज पर 80 किलोमीटर तक चलने वाला अपना नया स्कूटर Creon लेकर आया है। यह स्टाइलिश स्कूटर डुअल कलर में ऑफर किया जाता है। यह हाई परफॉमेंस स्कूटर है।

सेफ्टी के लिए फ्रंट और रीयर दोनों में डिस्क ब्रेक

इस धांसू स्कूटर में सेफ्टी के लिए फ्रंट और रीयर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। स्कूटर में सभी एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यह फुल्ली डिजिटल स्कूटर है और इसमें जीपीएस और एंटी-थेफ्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह सिंगल सीट स्कूटर बेहद आरामदायक सफर का अहसास देता है।

TVS Creon में 40 Ah का बैटरी पैक दिया गया है

TVS Creon में 40 Ah का बैटरी पैक दिया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमतों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि यह जानदार स्कूटर 1.20 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। यह न्यू जेनरेशन स्कूटर है, जिसमें कई कलर ऑप्शन मिलेंगे।

विज्ञापन

महज 5.1 सेकंड में 0 से 60 kmph तक की रफ्तार पकड़ लेता है

TVS Creon में 12000 W की पावरपुल मोटर दी गई है। इसमें ट्यूबलेस टायर हैं और यह ब्लूटूथ-इनेबल्ड जबरदस्त स्कूटर है। यह स्कूटर महज 5.1 सेकंड में 0 से 60 kmph तक की रफ्तार पकड़ लेता है। स्कूटर में सेफ्टी के लिए ABS का फीचर्स मिलता है। यह व्हील सेंसर से चलता है और अचानक ब्रेक लगाने पर चालक को सामान्य ब्रेकिंग सिस्टम से वाहन को कंट्रोल करने का अधिक समय प्रदान करता है।

TVS Creon will launched aug 2023

विज्ञापन

स्कूटर में led लाइट मिलती हैं

स्कूटर 16.31 PS की पावर देता है। और इसमें 3 राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। बाजार में यह स्कूटर Ather 450X जैसे स्कूटरों से मुकाबला करता है। स्कूटर में led लाइट मिलती हैं, जो इसे एक शॉर्प लुक देती हैं। इसके अलावा यह स्कूटर महज 1 घंटे 80 % तक चार्ज हो जाता है।

90 Kmph की टॉप स्पीड

बता दें Ather 450X में आरामदायक सस्पेंशन हैं। फिलहाल इसमें छह कलर आते हैं। यह शुरुआती कीमत 1.28 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 146 Km तक चलता है। इसमें 90 Kmph की टॉप स्पीड, 3300 W की मोटर है और 780 mm की सीट हाइट है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola