TVS Apache RR 310: टीवीएस मोटर्स इंडिया में अपनी दमदार इंजन की बाइक में स्टाइलिश लुक के लिए जाना जाता है। अब उसने अपनी बाइक्स को और डैशिंग बनाने के लिए BMW से हाथ मिलाया है। जल्द ही कंपनी की जबरदस्त बाइक TVS Apache RR 310 पेश होगी।
यह धांसू बाइक BMW Motorrad द्वारा डेवलप की गई है
जानकारी के अनुसार यह धांसू बाइक BMW Motorrad द्वारा डेवलप की गई है। TVS Apache RR 310 में 313cc का पावरफुल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन सिंगल-सिलेंडर के साथ मिलेगा। यह दमदार इंजन सड़क पर 33.5 BHP की पावर और 27.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
फाइल फोटो
158 किमी प्रतिघंटा की टॉप स्पीड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बाइक चंद सेकंड में ही लगभग 158 किमी प्रतिघंटा की टॉप स्पीड पकड़ लेगी। TVS Apache RTR 310 की स्टाइलिंग Draken concept के आधार पर की गई है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और लॉन्च डेट के बारे में कोई ऐलान नहीं किया है। अनुमान है कि TVS Apache RR 310 अगस्त 2023 में पेश कर दी जाए।
दोनों पहियों में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक
TVS Apache RR 310 के दोनों पहियों में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दी जाएगी। इसमें सड़क पर टाइट ग्रिप के लिए ट्यूबलेस टायर मिलेंगे। इसके अलावा सड़क हादसों से बचाव के लिए इसमें ABS डुअल चैनल तकनीक होगी। यह तकनीक सड़क हादसों से बचाव में मददगार है। यह सेंसर से काम करती है और हादसों के समय राइडर को बाइक को संभालने का अधिक समय देती है।
फाइल फोटो
स्पोर्टी लुक के साथ इंडिया में तहलका मचाएगी
TVS Apache RR 310 स्ट्रीटफाइटर बाइक है, जो स्पोर्टी लुक के साथ इंडिया में तहलका मचाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें स्पोर्टी एलईडी हेडलैंप और स्लिपर क्लच मिलेगा जो इसे इस सेगमेंट की बाइक से अलग बनाएगा। बाजार में यह बाइक KTM 390 Duke और Honda CB300R से मुकाबला करेगी।
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टीएफटी स्क्रीन
बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टीएफटी स्क्रीन, ग्राफिक्स वाला टैंक, एक स्लिम रीयर सेक्शन, स्प्लिट ग्रैब जैसे फीचर्स मिलेंगे। अनुमान है कि TVS Apache RTR 310 शुरुआती कीमत 2.45 लाख रुपये एक्स-शोरूम में भारत में मिलेगी।
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
8 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
9 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
11 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines