TVS Motor बाइक लवर्स के लिए अपनी अपकमिंग 300cc एडवेंचर बाइक पर तेजी से काम कर रही है और फ़िलहाल इसे टेस्ट किया जा रहा है। हालांकि, बाइक अभी डेवलपमेंट की स्टेज में है। ये बाइक EICMA में पेश होने वाली BMW मोटरराड की F 450 GS से काफी अलग है। हालांकि, दोनों कंपनियां साथ मिलकर इस बाइक को बना रही हैं। TVS 300cc एडवेंचर बाइक एक अलग प्रोजेक्ट है। इस बाइक में एक दम नया इंजन मिलेगा जो भारत के हर मौसम के हर मौसम के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इस बाइक के आने से रॉयल एनफील्ड को कड़ी टक्कर मिल सकती है।
काफी मजबूत होगी बाइक
TVS की आगामी इस बाइक की पूरी स्टाइलिंग नॉर्मल एडवेंचर बाइक की तरह काफी मजबूत होगी। इसमें मस्कुलर बॉडी मिलेगी। ऑफ रोडिंग के लिए इसके फ्रंट में 21-इंच का व्हील और रियर में 19-इंच का व्हील मिल सकता है। ये दोनों टायर्स इके ऑफ-रोड और ऑन-रोड डिमांड को पूरा करेगा। बाइक में ट्यूब वाले टायर्स के साथ वायर-स्पोक व्हील्स पर लगा फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक सेटअप शामिल होगा।
TVS की सबसे महंगी बाइक
माना जा रहा ही कि आगामी बाइक कंपनी की सबसे महंगी बाइक होगी। इस बाइक में सस्पेंशन के लिए फ्रंट में USD फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक यूनिट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें LED लाइटिंग, डिजिटल मीटर कंसोल और 3 राइड मोड्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। बाइक में मौजूदा TVS RTR 310 और RR 310 में मिलने वाला इंजन मिल सकता है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। यह TVS लाइनअप की सबसे महंगी मोटरसाइकिल हो सकती है।
कब होगी लॉन्च ?
Auto Expo 2025 में कंपनी इस बाइक को पेश कर सकती है और अगले साल इसे जून-जुलाई महीन में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक की टेस्टिंग जारी है। भारत में TVS की इस बाइक का सीधा मुकाबला Hero Xpulse 200 4V और Royal Enfield Himalayan 450 से होगा । कंपनी को उम्मीद है कि भारत में इस बाइक को खूब पसंद किया जाएगा।
TVS Raider को मिली बड़ी कामयाबी
टीवीएस की 125 cc बाइक Raider को बिक्री में बड़ी सफलता मिली है। पिछले महीने भारत में इस बाइक ने 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह बाइक तेजी से अपनी जगह बना रही है । बाइक का सीधा मुकाबला होंडा शाइन और बजाज पल्सर 125 से है।
यह भी पढ़ें: Hyundai की इन 4 कारों पर 76 हजार का डिस्काउंट, ऑफर स्टॉक रहने तक
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
12 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
14 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
17 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
18 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
19 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines