Triumph Speed T4 discount: इस साल ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी Speed T4 को बीते सितंबर महीने में लॉन्च किया था। यह एक अच्छी बाइक है जिसे 2.17 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। लेकिन अब बाइक लवर्स के लिए गुड न्यूज़ है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत में भारी कटौती की घोषणा की है। Speed T4 की कीमत में 18,000 रुपये की भारी कटौती की घोषणा की है। अब स्पीड T4 बाइक की कीमत 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है। यह ऑफ़र आज से लेकर स्टॉक खत्म होने तक वैध रहेगा। बड़ी बात ये है कि लॉन्चिंग के 3 महीने बाद ही उसने अपने ग्राहकों को शानदार ऑफर दिया है।
इतना ही नहीं कीमत कम होने के कारण Speed T4 की कीमत स्पीड 400 की तुलना में ज़्यादा कम हो गया है। अब यह स्पीड 400 से 41,000 रुपये सस्ती हो गई है। कंपनी ने हाल ही में स्क्रैम्बलर 400X के लिए 12,000 रुपये की मुफ़्त एक्सेसरीज़ की घोषणा की है।
Speed T4 को ग्राहक तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं, इस बाइक में पर्ल मेटैलिक व्हाइट, कॉकटेल वाइन रेड और फैंटम ब्लैक कलर शामिल हैं। इस बाइक में बढ़िया बॉडी ग्राफ़िक्स भी देखने को मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: नई कार खरीदनी है तो जानें किस पर कितनी छूट? केवल इतने दिन का ऑफर
इंजन और पावर
Triumph Speed T4 में 398cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 31PS की पावर और 36Nm का टॉर्क ऑफर करता है। इसमें बेहतर टॉर्क और तेज आवाज वाला एग्जॉस्ट का साउंड मिलता है।
यह भी पढ़ें: Suzuki Swift हुई क्रैश टेस्ट में फेल, सेफ्टी में मिली केवल 1 स्टार रेटिंग
बाइक में लगा यह इंजन बढ़िया प्रदर्शन करता है। यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है और हर मौसम में बढ़िया प्रदर्शन करता है। इस समय कंपनी स्क्रैम्बलर 400X का किफायती वर्जन विकसित कर रही है जिसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स, LCD डिस्प्ले, नया फ्यूल टैंक, ऑल-LED लाइटिंग, आरामदायक सीट, रेडियल टायर, एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। Triumph Speed T4 ऐसे राइडर्स को पसंद आ सकती जो फन राइड का मज़ा लेना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun की 7 करोड़ की लग्जरी Vanity Van के आगे 5 स्टार होटल भी फेल!
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
16 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
17 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
19 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
22 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
23 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines