हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ट्रायम्फ ने 400cc इंजन वाली इस बाइक को किया अपडेट! रॉयल एनफील्ड को देती है टक्कर

ट्रायम्फ की प्रीमियम बाइक Speed T4 में अब एक नया कलर “Baza Orange” शामिल किया है। कंपनी ने पहली बात इस कलर को यूज़ किया है। कंपनी ने इस नए कलर को रेगिस्तान की सुबह की सुनहरी धूप से इंस्पायर्ड होकर पेश किया गया है।

विज्ञापन

Triumph Speed T4 Baza Orange: अगर आप ट्रायम्फ की प्रीमियम और हाई परफॉरमेंस बाइक Speed T4 खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। कंपनी ने अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए इस बाइक को अपडेट किया है साथ ही इसके एक नए कलर कलर को भी शामिल किया है। यह एक हैवी इंजन से लैस बाइक है, जिसकी कीमत 2.05 लाख रुपये है। आपको बता दें कि यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक भी है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास इस बाइक में देखने को मिलेगा।

Baza Orange में आई Triumph Speed T4

ट्रायम्फ की प्रीमियम बाइक Speed T4 में अब एक नया कलर “Baza Orange” शामिल किया है। कंपनी ने पहली बात इस कलर को यूज़ किया है। कंपनी ने इस नए कलर को रेगिस्तान की सुबह की सुनहरी धूप से इंस्पायर्ड होकर पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक स्पीड 4 का नया कलर वेरिएंट ग्राहकों को काफी पसंद आने वाला है। इस बाइक की एक्स-शोरूम  कीमत 2.05 लाख रुपये है। इस बाइक की सबसे खास बात ये है कि इसमें आपको सबसे आरामदायक सीट मिलेगी। सिटी राइड के साथ इसे हाईवे पर राइड करना बेहद मजेदार रहता है।आइये जानते हैं बाइक के इंजन के बारे में। परफॉर्मेंस के लिए Triumph Speed T4 में 400cc का इंजन लगा है। यह इंजन 31PS की पावर और 36Nm  का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक का थ्रॉटल रिस्पॉन्स काफी जबरदस्त है जो राइडर्स को सबसे ज्यादा पसंद आता है।

विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स 

इसमें स्लिपर क्लच भी है, जिससे डाउनशिफ्टिंग आसान हो जाती है। सेफ्टी के लिए इस बाइक में डुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है। यह बाइक 43mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स के साथ आती हैं। इस बाइक में ब्रश स्टील फिनिश वाला एग्जॉस्ट है। इस पर 3D स्पीड T4 बैज भी दिया है। इसका फ्रेम कलर नया है।

बिक्री की बात करें तो ट्रायम्फ की 400cc TR-सीरीज ने वित्त वर्ष 2025 में 30% की ग्रोथ दर्ज की है। इसके बाद स्पीड T4 की बिक्री दोगुनी हो गई है और लगातार इसकी बिक्री बढ़ रही है।  यह एक भरोसेमंद बाइक है और इसकी परफॉरमेंस ने अभी तक ग्राहकों को निराश होने का मौका नहीं दिया है।

विज्ञापन

अब नए कलर में यह बाइक काफी अच्छी नजर आ रही है,कंपनी को उम्मीद है नया मॉडल बिक्री को बढ़ाने में मदद  करेगा। ग्राहक इस बाइक को बाजा ऑरेंज कलर के अलावा कैस्पियन ब्लू और पर्ल वाइट, लावा रेड ग्लॉस और पर्ल वाइट, फैंटम ब्लैक और पर्ल वाइट और फैंटम ब्लैक और स्टॉर्म ग्रे कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं। ट्रायम्फ ने कहा  यह रंग उनकी पहचान बन गया है।

यह भी पढ़ें:  Hyundai से लेकर Mahindra की मिड साइज SUV भारत में जल्द होंगी लॉन्च, देखिये लिस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola