Triumph Speed 400: ट्रायम्फ ने अपनी दो धाकड़ बाइक Triumph Speed 400 और Scrambler 400 X की बुकिंग शुरू कर दी हैं। हाल ही दोनों बाइक की ग्लोबल लॉन्चिंग की की गई थी। दोनों हाई स्पीड डैशिंग लुक्स बाइक्स हैं, जो अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन के साथ मिलेंगी।
2 हजार रुपये के टोकन अमाउंट के साथ प्री बुकिंग
जानकारी के अनुसार अब इन दोनों बाइक की प्री-बुकिंग शुरू हुई हैं। ट्रायम्फ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर 2 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे प्री बुक कर सकते हैं। 5 जुलाई को यह लॉन्च होगी और इसी दिन दोनों की कीमतों का भी खुलासा किया जाएगा।
बाइक में सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है
Triumph Speed 400 और Triumph Scrambler 400 X दोनों बाइक में सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इन बाइक्स में लिक्विड कूल्ड इंजन मिलेगा, जो हाई परफॉमेंस देता है। बाइक में LED हेडलैंप, LCD के साथ एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है।
डिस्क ब्रेक के अलावा डुअल चैनल एबीएस
सेफ्टी के लिए दोनों बाइक में डिस्क ब्रेक के अलावा डुअल चैनल एबीएस दिया गया है। दरअसल, टायर फिसलने की स्थिति में एबीएस सक्रिय हो जाता है। यह फिसलन की स्थिति में लॉक-अप और स्किडिंग को रोकता है। इन बाइक्स में 398.15cc का दमदार इंजन मिलेगा।
43 मिमी का अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स
बाइक्स का इंजन 39.5 bhp का पावर और 37.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। बाइक्स में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। ट्रायम्फ की नई 400cc बाइक में 43 मिमी का अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स और रियर साइड में गैस-चार्ज्ड मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलता है, जो राइडर को खराब रास्तों पर आरामदायक सफर देता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
4 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines