अब Royal Enfield की उलटी गिनती शुरू, आ गई Triumph की यह नई बवाल मोटरसाइकिल, जानें कीमत और फीचर्स
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Triumph Speed 400: ब्रिटिश टू व्हीलर निर्माता कंपनी Triumph ने हाल ही में इंडिया में किफायती दाम में दमदार इंजन की बाइक लॉन्च की है। इस धांसू बाइक का नाम है Speed 400. बाजार में इस बाइक का मुकाबला Royal Enfield और Jawa की मोटरसाइकिलों से बताया जा रहा है।
Triumph Speed 400 में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें सिंगल सिलेंडर 398.15cc का दमदार इंजन दिया गया है। इसमें LED हेडलैंप, LCD के साथ एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है।
Triumph Speed 400 की ट्रायम्फ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर 2 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे प्री बुकिंग कर सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक के अलावा डुअल चैनल एबीएस दिया गया है। बाइक्स का इंजन 39.5 bhp का पावर और 37.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा।
बाइक में 43 मिमी का अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स और रियर साइड में गैस-चार्ज्ड मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलता है, जो राइडर को खराब रास्तों पर आरामदायक सफर देता है। बाइक में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन और आरामदायक सीट डिजाइन दिया गया है।
एबीएस तकनीक से हादसों का खतरा कम होता है। यह सिस्टम व्हील सेंसर से चलता है। जो सड़क की कठोर स्थितियों को महसूस करते हैं एबीएस को सक्रिय कर देते हैं। इसमें हादसे के दौरान अचानक ब्रेक लगाने पर चालक को सामान्य ब्रेकिंग सिस्टम से वाहन को कंट्रोल करने का अधिक समय मिल जाता है। सेंसर से एंटी-लॉक ब्रेक ऑटोमेटिक रूप से ऐसा शुरू हो जाते हैं। ब्रेक लगाने पर जब वाहन के पहिए लॉक हो जाते हैं, तो वाहन के सड़क की सतह पर खतरनाक तरीके से फिसलने की (खासकर गीली सतह पर) संभावना होती है।
टायर फिसलने की स्थिति में एबीएस सक्रिय हो जाता है। यह फिसलन की स्थिति में लॉक-अप और स्किडिंग को रोकता है। एबीएस का उपयोग करना नियमित ब्रेक का उपयोग करने से बहुत अलग है। यदि आप स्टॉप साइन, लाल बत्ती या आपके आगे धीमी गति से चलने वाले वाहनों के लिए सामान्य रूप से ब्रेक लगा रहे हैं, तो एबीएस सिस्टम सक्रिय नहीं होगा। तेज स्पीड पर अचानक ब्रेक लगाने पर खुद से ही एबीएस सक्रिय हो जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: