हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Triumph Bajaj 350 VS Honda CB300R: ये हैं रौब वालों की सवारी, जानें कीमत और फीचर्स के बीच कंपैरिजन

विज्ञापन
Triumph Bajaj 350 and Honda CB300R

Triumph Bajaj 350 VS Honda CB300R: इंडिया में युवाओं के बीच अब रेट्रो लुक मोटरसाइकिलों का चलन बढ़ा है। यह बाइक हाई सीसी इंजन के साथ थोड़ी महंगी तो होती हैं लेकिन इन दिनों 300 सीसी से अधिक इंजन क्षमता रखने वाली बाइकों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आइए आपको इस सेगमेंट की Triumph Bajaj 350 और Honda CB300R की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

रेट्रो लुक बनाता है अट्रैक्टिव

Honda CB300R में 286 cc का दमदार इंजन मिलता है। यह एक तरह की Street Bike है जिसे रेट्रो लुक दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक हैं। जिससे अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में टायरों के फिसलने और हादसा होने का खतरा कम होता है।

honda cb300r

विज्ञापन

बाइक में 9.7 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता

इसके अलावा राइडर की सुरक्षा के लिए इसमें इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम है। होंडा CB300R बाजार में शुरूआती कीमत 2,77,332 लाख एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध है। यह रेड और ब्लैक दो कलर ऑप्शन के साथ आती है। अभी इसका केवल एक वेरिएंट ही उपलब्ध है। इस पावरफुल बाइक में 9.7 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। जिससे लंबी दूरी के सफर में बार-बार तेल भरवाने की टेंशन नहीं रहती है।

Triumph में फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक

टू व्हीलर निर्माता कंपनी Bajaj अपनी नई बाइक Triumph Bajaj 350 लॉन्च करने पर काम कर रही है। सेफ्टी के लिए इस मोटरसाइकिल में फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें अलॉय व्हील के साथ ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। इसमें टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ग्लॉसी पेंट, यूएसडी फोर्क्स, सिंगल-पीस सीट और ऑल-एलईडी लाइट्स मिलती हैं।

विज्ञापन

Triumph Bajaj 350

चल रहा ऑन रोड ट्रॉयल 

Triumph Bajaj 350 में फिलहाल एक ही वेरिएंट है। अनुमान है कि यह शुरूआती कीमत 2.25 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में मिलेगा। हालांकि कंपनी ने अभी इस बाइक की लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि दिसंबर 2023 तक यह भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। इस बाइक का फिलहाल ऑन रोड ट्रॉयल चल रहा है। यह बाइक सिटी और खराब रास्तों दोनों में हाई परफॉर्म करेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola