Helmet challan: ये बात तो हम सभी जानते हैं कि बिना हेलमेट के बाइक – स्कूटर नाहिंन चलाना चाहिए। यहां बात चालान की नहीं है बल्कि आपकी जान की है। एक अच्छा ओरिजिनल हेलमेट न सिर्फ आपको चलाना से बचाता है बल्कि एक्सीडेंट होने पर आपके सिर को गंभीर चोटों से भी बचाता है। इसलिए एक असली ISI मार्के वाला हेलमेट जरूर इस्तेमाल करें।
लेकिन भारत में हर गली-नुक्कड़ और मार्केट में आपको खुलेआम सस्ते और नॉन ISI मार्क हेलमेट खूब बिक रहे हैं जिनकी कीमत 200-300 रुपये होती है। लोग ऐसे हेलमेट सिर्फ पुलिस से बचने के लिए पहनते थे। लेकिन ऐसे हेलमेट पहनने पर भी चालान हो सकता है। अगर आपने गलत तरीके से हेलमेट पहना या बकल को ठीक से नीम लगाया तो भी आपका चालान कट सकता है। आइये जानते हैं इस नये नियम के बारे में…
अगर ऐसे पहना हेलमेट तो कटेगा चालान
सस्ते के चक्कर में नकली और नॉन ISI मार्क हेलमेट के इस्तेमाल पर चालान कट सकता है। इतना ही नहीं आपका हेलमेट ना टाइट हो और ना ही ढीला हो, लेकिन अगर हेलमेट पहनने के बाद स्ट्रैप को ठीक से लगाया नहीं या फिर भूल गये तब भी जुर्माना हो सकता है।
इसलिए हेलमेट को ध्यान से और ठीक से पहनें और सबसे बड़ी बात हेलमेट पहनने के बाद उसकी स्ट्रैप को ठीक से बांधना न भूलें। इस बात पर भी ध्यान दें कि अगर हेलमेट की स्ट्रैप टूटी हुई है या उसमें लॉक नहीं है, तो इसे तुरंत ठीक करवा लें वरना ऐसे में जुर्माना हो सकता है।
1000 और 2000 रुपये का चालान
1998 मोटर वाहन अधिनियम में बदलाव किया गया है, जिसमें टू-व्हीलर चलाने वालों के हेलमेट नहीं पहनने या ठीक से हेलमेट नहीं पहनने पर भी 2,000 रुपये फाइन लगेगा जोकि तत्काल जुर्माना के रूप में होगा। इसके अलावा अगर आपने हेलमेट पहना मगर वह खुला हुआ है यानी स्ट्रैप नहीं लगी है तो भी 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसलिए हेलमेट को हमेशा ठीक प्रकार से पहनें … जल्दबाजी करने से बचें।
कैसा हो आपका हेलमेट ?
इस समय बाजार में आपको 1000 रुपये में ओरिजिनल ISI मार्क हेलमेट आसानी से मिल जाएंगे। अगर आपके पास बजट की समस्या नहीं है तो आप 2000 रुपये या इससे ऊपर के हेलमेट भी खरीद सकते हैं जो हाई क्वालिटी से लैस होते हैं। Steel bird, Vega, Studds, TVS. MPA, royal Enfield ब्रांड के हेलमेट आप खरीद सकते हैं। एक अच्छा हेलमेट आपके सिर को पूरी सेफ्टी प्रदान करता है। आप फुल फेस या ओपन फेस हेलमेट का चुनाव कर सकते हैं.. लेकिन पूरी सेफ्टी आपको फुल फेस हेलमेट से ही मिलेगी।
यह भी पढ़ें: 5.32 लाख की कार, 27km का माइलेज, इस कार में 7 लोगों के बैठने की जगह
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 hr agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
5 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines