हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Toyota लेकर आ रहा नई SUV, देगी Kia की इस कार को टक्कर

Toyota Urban Cruiser Taisor: कंपनी की SUV coupe कार है, जिसमें डिजाइन LED हेडलैम्प और टेललाइट दी गई हैं। कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम के साथ एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे।

विज्ञापन
जल्द लॉन्च होगी Toyota urban cruiser taisor

Toyota urban cruiser taisor details in hindi: Toyota अपनी SUV सेगमेंट की कारों में सॉलिड बिल्ड क्वालिटी और हाई पावरट्रेन देता है। साल 2024 में कंपनी अपनी नई एसयूवी कार Toyota urban cruiser taisor लॉन्च करने वाली है। यह कार बाजार में पहले से मौजूद Maruti Suzuki Fronx, Hyundai Venue, Kia Sonet, Renault Kiger, Nissan Magnite और Mahindra XUV300 जैसी कारों को टक्कर देगी।

जल्द होगी यह धाकड़ कार लॉन्च

फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में इसे टेस्टिंग होते हुए स्पॉट किया गया है। अनुमान है कि यह कार मार्च 2024 तक पेश कर दी जाएगी। Toyota Urban Cruiser Taisor 5 सीटर SUV कार है। यह शुरुआती कीमत 12 से 16 लाख रुपये एक्स शोरूम तक ऑफर की जा सकती है।

वीडियो पर क्लिक कर देखें Toyota urban cruiser taisor

विज्ञापन

 

कार में 4 वेरिएंट और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन

Toyota Urban Cruiser Taisor में एडवांस सेफ्टी फीचर्स जैसे हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलेगा। स्टेबिलिटी कंट्रोल तेज स्पीड में टर्न लेने के दौरान चारों पहियों पर सेंसर से नियंत्रण रखता है। Taisor में 1.2 लीटर का दमदार पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह कार E, S, G और V चारों वेरिएंट में ऑफर की जाएगी। कार में अलॉय व्हील का भी ऑप्शन दिया जाएगा।

कार में 360 डिग्री कैमरा और वायलेस कनेक्टिविटी का फीचर मिलता है

Taisor कंपनी की SUV coupe कार है। इसमें डिजाइन LED हेडलैम्प और टेललाइट दी गई हैं। कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ और roof rails मिलेंगे। कार Maruti Suzuki Fronx पर बेस्ड है। इसका फ्रंट हाई एंड बनाया गया है, जिससे इसमें मस्कुलर लुक मिलता है। Toyota की इस कार में 360 डिग्री कैमरा और वायलेस कनेक्टिविटी का फीचर मिलता है। Toyota Urban Cruiser Taisor में 1.0 लीटर का बूस्टर जेट टर्बो पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा। यह जानदार इंजन 99 bhp की पावर और 147 Nm का पीक टॉर्क देगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola