Toyota ने किया धमाका, 15 मई को लॉन्च होगी Urban Cruiser Icon
Edited By Amit Kasana
Urban Cruiser Icon
Edited By Amit Kasana
Urban Cruiser Icon
Toyota Urban Cruiser Icon: इंडियन मार्केट में एसयूवी कारों की अधिक डिमांड है। इसी को देखते हुए Toyota ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी 15 मई को अपने न्यू जनरेशन कार Urban Cruiser Icon को पेश कर सकती है। यह कार बाजार में Tata Nexon, Hyundai Creta और Maruti Suzuki Brezza को टक्कर देगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा मोटर्स अपनी इस पावरफुल कार को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी। जिसके बाद इसके भारतीय बाजार में आने का अनुमान है। अनुमान है कि यह टोयोटा की यह कार सबसे पहले इंडोनेशिया के बाजार में उतारी जाए।
जानकारी के मुताबिक कंपनी की यह कार नए प्लेटफॉर्म DNGA पर आधारित है। बताया जा रहा है कि इस कार की लंबाई 4.3 मीटर दी जा सकती है। यह फाइव सीटर कार होगी। इसमें धांसू हाईब्रिड इंजन मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इसके पावरट्रेन और इंजन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन ऑफर किया जा सकता है। इंडियन मार्केट में यह कार शुरूआती कीमत 11 लाख से 18 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। बाजार में यह कार Tata Nexon, Hyundai Creta और Maruti Suzuki Brezza को टक्कर देगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: