Toyota Urban Cruiser Hyryder: अब बस थोड़ा इंतजार ही रह गया है, क्योंकि कंपनी Toyota Hyryder ने अपनी नई मिड-साइज़ एसयूवी के लॉन्च की तारीख reveal कर दी है, आने वाली 16 अगस्त को कंपनी इसे ग्राहकों के लिए लेकर आ रही है।आइए बताते है आपको इसकी सभी फीचर्स को…
Toyota Hyryder: जापानी ऑटोमेकर कंपनी टोयोटा अपनी नई मिड-साइज़ एसयूवी टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) को 16 अगस्त को लॉन्च करेगी
इसमें कई आधुनिक फीचर्स जैसे क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, एबीएस के साथ ईबीडी, वायरलेस चार्जिंग, हेड-अप डिस्प्ले, एम्बिएंट इंटीरियर लाइटिंग, 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, Arkamys का सराउंड साउंड सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, लेदर सीट्स, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, ड्राइव मोड और रूफ रेल हिल डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक समेत 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया है। आगामी नई टोयोटा एसयूवी स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टर, किआ सेल्टॉस और फॉक्सवैगन टाइगुन जैसी अपकमिंग कारों से कड़ा मुकाबला होने वाला है।
25,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ ही Toyota Hyryder की बुकिंग पहले से ही शुरू कर दी है। चार ट्रिम्स E,S,G,V में Toyota Urban Cruiser Hyryder को उपलब्ध कराया जाएगा। पहले टॉप 3 वेरिएंट मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उपलब्ध होंगे और अन्य माइल्ड हाइब्रिड सेटअप के साथ आएंगे। 115bhp, 1.5L TNGA एटकिंसन साइकिल पेट्रोल मोटर के साथ इसमें टोयोटा के ई-ड्राइव ट्रांसमिशन के साथ 177.6V लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी इसमें दिया गया है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 hr agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
21 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines