हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Toyota ने इस कार की बिक्री रोकी, सेफ्टी टेस्ट में दिक्कतों को लेकर लिया फैसला

विज्ञापन

Toyota: जापानी कार निर्माता टोयोटा मोटर कॉर्प ( Toyota Motor Corp) ने थाईलैंड में अपने यारिस एटिव(Yaris Ativ) की बिक्री और डिलीवरी बंद कर दी है। सेफ्टी टेस्ट में दिक्कतों को लेकर यह फैसला लिया गया है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को सहयोगी Daihatsu के साथ साइड कॉलिशन सेफ्टी टेस्ट पर प्रकाश डाला गया है।

बैंकाक में मीडियाकर्मियों से बातचीत में, एशिया क्षेत्र के लिए टोयोटा के सीईओ Masahiko Maeda ने कहा कि एटिव मॉडल में किसी कारण समस्या हो सकती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि ग्राहक जिन वाहनों का उपयोग कर रहे थे वे सुरक्षित थे।

टोयोटा बिक्री फिर से शुरू करने के लिए थाई सरकार के साथ काम कर रही है। Maeda ने कहा, ‘यदि पहले ही काम उपयुक्त परिस्थितियों में किया गया होता, तो इस तरह की समस्या निश्चित रूप से नहीं होती।’ उन्होंने कहा कि अब भी मसला है, इसका मतलब है कि विकास स्थल पर किसी प्रकार का दबाव था।

विज्ञापन

जापान, अमेरिका और चीन के बाद उत्पादन मात्रा के हिसाब से थाईलैंड टोयोटा का चौथा सबसे बड़ा वैश्विक केंद्र है। इसने पिछले साल देश में अपने लक्ज़री ब्रांड लेक्सस के मॉडल सहित लगभग 659,000 वाहनों का उत्पादन किया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola