Car Discount: जून का महीना जहां भयंकर गर्मी से लोगों को परेशान कर रहा हैं तो वहीं कार कपनियां भी अपने ग्राहकों पर डिस्काउंट की बौछार दे रही हैं। इस महीने अगर आप एक नई गाड़ी खरीदते हैं तो आप 2.50 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। अब जून के महीने में इतना बड़ा डिस्काउंट इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि अभी तक कार कंपनियों का पुराना स्टॉक क्लियर नहीं हुआ है। 5 महीने बीत चुके हैं ऐसे में जितना जल्दी हो सके पुराना स्टॉक क्लियर करना भी निर्माताओं की मजबूरी सी बन गया है। आइये जानते हैं कि मॉडल पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट…
Toyota और Skoda ने दिया बम्पर डिस्काउंट
इस महीने अगर आप टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) को खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इस गाड़ी पर पूरे 83,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसकी कीमत 11.14 लाख रुपये से शुरू होती है। यह पेट्रोल/हाइब्रिड से लैस है। हाइब्रिड मोड पर यह 27.97kmpl की माइलेज देती है जबकि सिर्फ पेट्रोल यह 21.12 kmpl की माइलेज देती है। सिटी में यह 60% ev मोड पर चलती है। यह बैटरी+पेट्रोल पर चलती है।
Kushaq और Slavia पर बम्पर डिस्काउंट मिल रहा है। इस महीने इन कारों पर 2.50 लाख रुपये तक की बचत आप कर सकते हैं। इन पर 35,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 35000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
हुंडई मोटर इंडिया ने दिया तगड़ा ऑफर
Hyundai Grand i10 Nios
अगर आप इस महीने Grand i10 Nios खरीदते हैं तो आपको 48,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इस डिस्काउंट में 35,000 का कैश डिस्काउंट और 10,000 का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इंजन की बात करें तो कार में 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है जो मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स के साथ है।
Hyundai i20
प्रीमियम हैचबैक कारों की लिस्ट में हुंडई i20 सबसे बेहतरीन कार के रूप में जानी जाती है। इस समय इस कार पर पूरे 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट में 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इस कार की कीमत 7.04 लाख रुपये से शुरू होती है। कार में 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है। डिस्काउंट के अलावा इन कारों पर 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 3 साल अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी भी ऑफर की जा रही है।
Hyundai Venue
मई के इस महीने में हुंडई की कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue पर आप पूरे 45,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस डिस्काउंट में 35,000 का कैश डिस्काउंट और 10,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वेन्यू एक शानदार गाड़ी है जो कई अच्छे फीचर्स से लैस है। वैसे जल्द ही आपको वेन्यू का फेसलिफ्ट मॉडल देखने को मिल सकता है।
Hyundai Exter
हुंडई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सटर (Exter) पर इस महीने पूरे 10,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। इस गाड़ी की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है। यह देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में भी शामिल हो चुकी है। एक्सटर की कम कीमत और शानदार फीचर्स इसे वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: कार एक्सचेंज करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बेस्ट डील भी बुरी होगी फील
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
5 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
8 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
10 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines