Toyota Sienna SUV car launched soon: टोयोटा जल्द ही अपनी एक धाकड़ कार को इंडियन मार्केट में पेश कर सकता है। इस बिग साइज एसयूवी कार का नाम है Toyota Sienna. फिलहाल यह कार ग्लोबल मार्केट में मौजूद है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 28.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाएगी।

विज्ञापन

कार में 245 hp का पावर मिलता है

इस धांसू कार में 2.5 लीटर का इंजन मिलेगा। कार का टॉप मॉडल 41.23 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। कार में 245 hp का पावर मिलता है और यह कार 238.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। यह स्टाइलिश कार 15 kmpl की हाई माइलेज देती है।

विज्ञापन
toyota sienna

toyota sienna

विज्ञापन

Toyota Sienna में ECVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

Toyota Sienna में ECVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह पेट्रोल हाइब्रिड कार है, जिसमें तीन ट्रिम ऑफर किए जाते हैं। कार में LE, XLE और XSE वर्जन आता है। कार में LED हेडलाइट और ऑटो ऑन और ऑफ का फीचर मिलता है। फिलहाल कंपनी ने इपनी इस कार की भारत की लॉन्च डेट, डिलीवरी और कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है जल्द ही इंडिया में यह कार पेश की जाएगी।

Toyota Sienna SUV car

Toyota Sienna SUV car

विज्ञापन

कार में सनशेड दिया गया है

टोयोटो की इस धाकड़ कार में इंटीग्रेटेड वाइल्ड-एंगल एलईडी फ़ॉग लाइट्स, हैंड्स-फ्री डुअल पावर स्लाइडिंग दरवाजे मिलते हैं। इस पावरफुल कार में सनशेड के साथ पावर टिल्ट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में स्पोर्ट ट्यून्ड सस्पेंशन और इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग दिया गया है। यह आरामदायक सस्पेंशन और अट्रैक्टिव कार के साथ ऑफर की जाएगी।

विज्ञापन

यह फीचर्स भी मिलेंगे

  • डीओएचसी और 16-वाल्व के साथ हाइब्रिड फीचर
  • इलेक्ट्रॉनिक शिफ्ट ट्रांसमिशन सिस्टम
  • पैदल यात्री का पता लगाने के साथ पूर्व-टकराव प्रणाली (ADAS)
  • स्टीयरिंग सहायता के साथ लेन प्रस्थान चेतावनी
  • फुल स्पीड रेंज डायनेमिक रडार क्रूज़ कंट्रोल
  • स्वचालित ब्रेकिंग के साथ फ्रंट और रियर पार्किंग सहायता
  • गर्म और पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीटें
  • चार जोन स्वचालित जलवायु नियंत्रण
  • सभी 5 दरवाजों पर smart key सिस्टम
  • 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ