Toyota Rumion: दो धाकड़ कार निर्माता कंपनी Toyota और Maruti ने जब से एक-दूसरे से हाथ मिलाया है दोनों एक-दूसरे की तकनीक का इस्तेमाल कर एक से एक गाड़ियां लॉन्च कर रहे हैं। अब टोयोटा ने अपनी नई कार Rumion को इंडिया में लॉन्च करने की तैयारी कर दी है।
सबसे सस्ती एसयूवी में धाकड़ फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टोयोटा की एक धाकड़ कार Maruti की Ertiga पर बेस्ड होगी। यह धांसू एमपीवी कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी साबित हो सकती है। बता दें इससे पहले Maruti ने अपनी नई कार Invicto को पेश किया था। यह कंपनी की सबसे महंगी एमपीवी कार है, जो टोयोटा की Innova Hycross पर बेस्ड है।
फाइल फोटो
सितंबर 2023 तक लॉन्च होगी
Toyota Rumion की फोटो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। यह किफायती दाम में 7-सीटर कार होगी। यह कार पहले से ग्लोबल मार्केट में बेची जा रही है। अनुमान है कि कंपनी अपनी इस दमदार नई कार को त्योहारी सीजन के मौके पर सितंबर 2023 तक लॉन्च करेगी।
Toyota Rumion कंपनी की चौथी एमपीवी कार
भारतीय बाजार में Toyota Rumion कंपनी की चौथी एमपीवी कार होगी। फिलहाल बाजार में टोयोटा Innova Crysta, Innova Highcross and Vellfire की बिक्री करता है। इस नई कार का इंडिया में ट्रेडमार्क हो चुका है। बता दें टोयोटा की एमपीवी गाड़ियां भारत में हाई डिमांड पर रहती हैं।
कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन
फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई कार की लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। अनुमान है कि इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह जानदार इंजन 103 hp की पावर और 137 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
कार का CNG वर्जन भी पेश किया जाएगा
Toyota Rumion में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ऑप्शन मिलेंगे। पहले पेट्रोल और उम्मीद है कि बाद में टोयोटा इस कार को CNG में भी पेश करे। इसमें अलॉय व्हील के साथ अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलेंगे। कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग, एडीएएस जैसे फीचर्स भी होंगे। अनुमान है कि यह नई कार शुरुआती कीमत 9 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
4 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
8 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
9 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
9 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines