Toyota की यह धाकड़ 7 सीटर कार, सितंबर में होगी लॉन्च, 26 की माइलेज और कीमत 10 लाख से कम
Edited By Amit Kasana

Toyota Rumion will launch in september
Edited By Amit Kasana

Toyota Rumion will launch in september
Toyota Rumion: इंडियन कार बाजार में मल्टी पर्पज कार इन दिनों काफी डिमांड पर हैं। यह ऐसी कार होती हैं जिनमें अधिक सवारी के साथ ज्यादा सामान लेकर सफर किया जा सकता है। इसी सेगमेंट में सिंतबर 2023 में टोयोटा की धांसू कार Rumion लॉन्च होने वाली है।
इस बिग साइज SUV कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ CNG का ऑप्शन मिलेगा। जानकारी के अनुसार सीएनजी की कार 26.11 km/kg की माइलेज देगी।
Toyota Rumion कंपनी की 7 सीटर पावरफुल कार है। यह दमदार कार 103 PS की पावर और 136.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 8.77 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस स्टाइलिश कार की कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है।
कार में मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। बाजार में यह कार Kia Carens और Mahindra Marazzo से मुकाबला करेगी। Toyota Rumion में सेफ्टी के लिए एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) और एयरबैग जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Toyota Rumion में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलता है। इसका CNG वर्जन 88 PS की पावर और 121.5 Nm का पीक टॉर्क देती है। कार का पेट्रोल वर्जन 20.51 kmpl की माइलेज देता है।
Toyota Rumion में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ रियर पार्किंग कैमरा मिलता है। बता दें टोयोटा की यह कार ग्लोबल मार्केट में पहले से मौजूद है। जहां इस एमपीवी कार में पांच और सात सीट दोनों का ऑप्शन मिलता है।
इस एसयूवी कार में ऑटोमैटिक एसी कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल और पैडल शिफ्टर्स जैस एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में यात्रियों की सुरक्षा के लिए ईबीडी के साथ एबीएस और हिल होल्ड असिस्ट मिलता है।
कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं। बता दें टोयोटा अपनी सॉलिड बिल्डक्वालिटी और हाई माइलेज के लिए जानी जाती है। हाल ही में कंपनी ने अपनी इस नई कार पर से पर्दा उठाया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: