Toyota Rumion VS Mahindra Scorpio-N: बिग साइज एसयूवी कार हमेशा हाई डिमांड पर रहती हैं। इसी कड़ी में दो धाकड़ कार हैं Toyota Rumion और Mahindra Scorpio-N. इन दोनों गाड़ियों में धाकड़ सेफ्टी फीचर्स के साथ शानदार फीचर्स मिलते हैं। जानिए दोनों के फीचर्स और कीमत।
Toyota Rumion
कार में एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) है। यह सिस्टम सेंसर पर काम करता है और हादसे के समय बचने के लिए अधिक समय देता है। कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। Toyota Rumion में सीएनजी वर्जन भी है। इसका सीएनजी वर्जन 26.11 km/kg की माइलेज देगा।
Toyota Rumion में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन
हाल ही में कंपनी ने अपनी इस कार से पर्दा उठाया था। यह कंपनी की मल्टी पर्पज कार है जो सिंतबर 2023 में लॉन्च होगी। Toyota Rumion में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है और यह 103 PS की पावर देता है। फिलहाल कंपनी ने कार की कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है। कार शुरुआती कीमत 8.77 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलने का अनुमान है। यह 7 सीटर कार और सड़क पर 136.8 Nm का टॉर्क देगी। कार में मैनुअल औश्र 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
Mahindra Scorpio-N
इस एसयूवी में 2.0-लीटर इंजन मिलता है। यह धांसू गाड़ी 173 Bhp की पावर देती है। इसमें 16 kmpl की माइलेज मिलती है। इसमें पेट्रोल और डीजल दो इंजन ऑप्शन ऑफर किए जाते हैं। Mahindra Scorpio-N में रियर पार्किंग सेंसर मिलता है।
6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स
इस मल्टी पर्पज कार में 380 NM का टॉर्क मिलता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। एसयूवी में 4 सिलेंडर इंजन मिलता है और यह 4 व्हील ड्राइव कार है। कार शुरुआती कीमत 13.05 लाख रुपए एक्स-शोरूम से मिलती है। कार में ABS और डुअल एयरबैग मिलते हैं। कार के फ्रंट में क्रोम फिनिशिंग और सी शेप्ड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स मिलते हैं। इसके रियर में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines