Toyota Rumion VS Mahindra Bolero Neo: इंडियन कार मार्केट में इन दिनों बिग साइज एसयूवी कार काफी डिमांड में है। इसी सेगमेट में Toyota ने अपनी नई एसयूवी कार Rumion से पर्दा उठाया है। आइए आपको Rumion और पहले से इस सेगमेंट में अपना दबदबा रखने वाली Mahindra की धाकड़ Bolero Neo के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Toyota Rumion
यह कंपनी की धाकड़ 7 सीटर कार है। सीएनजी में यह कार 26 Kmph की माइलेज देगी। इसमें सीएनजी वेरिएंट में मिलेगा। Toyota Rumion में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। कार 136.8 Nm का टॉर्क देगी। यह कार 64.6 kw की पावर मोटर के साथ आएगी। कार 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ मिलेगी। पेट्रोल में यह कार 20.51 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देगी।
17.78 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
इसमें 17.78 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिमोट क्लाइमेट कंट्रोल, स्मार्टवॉच कम्पैटिबिलिटी जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। कार में एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABD) जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार सितंबर में लॉन्च कर दी जाएगी। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 8.88 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।
Mahindra Bolero Neo
इस दमदार कार में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यह जानदार कार 260 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। Mahindra Bolero Neo 7 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार 100 PS की पावर देती है।
कार में 1493 cc का धाकड़ इंजन
इसमें 1493 cc का धाकड़ इंजन है। कार मे क्रूज़ कंट्रोल, आईएसओफिक्स चाइल्ड माउंट कीलेस एंट्री जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी इसमें चार ट्रिम ऑफर करती है।सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स असिस्ट के साथ रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines