---विज्ञापन---

Toyota की नई Rumion या फिर धाकड़ Mahindra Bolero कौन सी कार बढ़ाएगी आपका भौकाल?, जानें कंपैरिजन   

Toyota Rumion VS Mahindra Bolero Neo: इंडियन कार मार्केट में इन दिनों बिग साइज एसयूवी कार काफी डिमांड में है। इसी सेगमेट में Toyota ने अपनी नई एसयूवी कार Rumion से पर्दा उठाया है। आइए आपको Rumion और पहले से इस सेगमेंट में अपना दबदबा रखने वाली Mahindra की धाकड़ Bolero Neo के फीचर्स और […]

Toyota Rumion VS Mahindra Bolero Neo: इंडियन कार मार्केट में इन दिनों बिग साइज एसयूवी कार काफी डिमांड में है। इसी सेगमेट में Toyota ने अपनी नई एसयूवी कार Rumion से पर्दा उठाया है। आइए आपको Rumion और पहले से इस सेगमेंट में अपना दबदबा रखने वाली Mahindra की धाकड़ Bolero Neo के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

Toyota Rumion

---विज्ञापन---

यह कंपनी की धाकड़ 7 सीटर कार है। सीएनजी में यह कार 26 Kmph की माइलेज देगी। इसमें सीएनजी वेरिएंट में मिलेगा। Toyota Rumion में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। कार 136.8 Nm का टॉर्क देगी। यह कार 64.6 kw की पावर मोटर के साथ आएगी। कार 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ मिलेगी। पेट्रोल में यह कार 20.51 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देगी।

---विज्ञापन---

17.78 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

इसमें 17.78 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिमोट क्लाइमेट कंट्रोल, स्मार्टवॉच कम्पैटिबिलिटी जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। कार में एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABD) जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार सितंबर में लॉन्च कर दी जाएगी। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 8.88 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।

Mahindra Bolero Neo

इस दमदार कार में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यह जानदार कार 260 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। Mahindra Bolero Neo 7 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार 100 PS की पावर देती है।

---विज्ञापन---

कार में 1493 cc का धाकड़ इंजन

इसमें 1493 cc का धाकड़ इंजन है। कार मे क्रूज़ कंट्रोल, आईएसओफिक्स चाइल्ड माउंट कीलेस एंट्री जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी इसमें चार ट्रिम ऑफर करती है।सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स असिस्ट के साथ रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं।

First published on: Aug 12, 2023 08:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola