Toyota Rumion VS Hyundai Creta: इंडियन कार बाजार में इन दिनों एसयूवी गाड़ियों की सबसे अधिक डिमांड है। हाल ही में Toyota ने अपनी नई सबसे सस्ती एसयूवी कार Rumion लॉन्च की है। वहीं, हुंडई की इस सेगमेंट में क्रेटा धाकड़ कार है। जानिए इन गाड़ियों के फीचर और कीमत।
Toyota Rumion
इस धांसू कार में 75.8 bhp की पावर मिलती है। Toyota Rumion में सीएनजी वर्जन भी ऑफर किया जा रहा है। कार में 5-स्पीड और 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। यह 7 सीटर कार है, जिसमें छह ट्रिम ऑफर किए जा रहे हैं। कार शुरुआती कीमत 10.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। कार में 136.8 Nm की टॉर्क जेनेरेट होती है। इसमें क्लाइमेट कंट्रोल और पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं।
26 Kmpl की माइलेज
इसमें 17.78 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है। कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। Toyota Rumion सीएनजी सड़क पर 26 Kmpl की माइलेज देती है। कंपनी 11000 रुपये टोकन अकाउंट में इसकी बुकिंग ले रही है। इसमें एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन और हाई-स्पीड अलर्ट मिलता है। इस शानदार कार में इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण और ऑल व्हील डिस्क ब्रेक जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
Hyundai Creta
इस कार का हाल ही में नया “Adventure” एडिशन लॉन्च किया गया है। यह कार शुरुआती कीमत 10.87 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें सात ट्रिम ऑफर किए जाते हैं। Hyundai Creta में छह मोनोटोन और एक डुअल टोन कलर मिलता है। कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है।
10.25-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेट
यह धाकड़ इंजन 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क देता है। कार में डीजल इंजन का भी विकल्प मिलता है। इसमें 10.25-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेट मिलता है। कार में 8 वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है। कार में छह एयरबैग, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल और रियर पार्किंग कैमरा दिया गया है। कार में एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर जैसे जबरदस्त फीचर्स हैं।
संबंधित खबरें
Hero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
1 day agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
1 day agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
1 day agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
2 days agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
2 days agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
2 days agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
3 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
3 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines