क्रूज कंट्रोल और पैडल शिफ्टर्स, 11 लाख की इस धांसू कार में मिलते हैं 'सुपर कार' जैसे फीचर्स

Toyota Rumion suv car

Toyota Rumion suv car

Toyota Rumion: बिग साइज एसयूवी कार न्यू जेनरेशन की पहली पसंद है। इस सेगमेंट में टोयोटा की फॉर्च्यूनर का मार्केट में तगड़ा जलवा है। लेकिन इसकी कीमत कुछ ज्यादा है। ऐसे में कंपनी ने मिडिल क्लास के लिए एक सस्ती नई एसयूवी कार पेश की है। हम बात कर रहे हैं Toyota Rumion की।

विज्ञापन

सेफ्टी के धाकड़ फीचर्स

कार में 1462 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। इस कार में सीएनजी वर्जन भी ऑफर किया जाता है। Toyota Rumion में ABS की सेफ्टी मिलती है। एबीएस से चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में कार के चारों पहियों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

Toyota Rumion में Spunky Blue, Rustic Brown, Iconic Grey, Cafe White और Enticing Silver 5 अट्रैक्टिव कलर का ऑप्शन मिलता है। इसमें लोगों के 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इस दमदार कार का सीएनजी वर्जन 26 Kmpl की माइलेज देता है।

विज्ञापन

कार में एडवांस फीचर्स

Toyota Rumion में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर दिया गया है। कार में क्रूज कंट्रोल और पैडल शिफ्टर्स जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। क्रूज कंट्रोल में लॉन्ग ड्राइव पर जाते समय एक्सलेटर को दबाए रखने की जरूरत नहीं होती है। एक्सलेटर एक निश्चित स्पीड पर लॉक कर कार चला सकते हैं। वहीं, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में मैनुअल ट्रांसमिशन करने के लिए स्टीयरिंग व्हील पर स्विच होता है, जिसे ही पैडल शिफ्टर्स कहते हैं। इससे स्टीयरिंग व्हील से ही गियर शिफ्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन

कार में स्मार्टवॉच कम्पैटिबिलिटी

कार शुरुआती कीमत 10.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें 75.8 bhp की पावर मिलती है। Toyota Rumion में हिल होल्ड असिस्ट, हाईस्पीड अलर्ट, और एबीएस जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं। कार में स्मार्टवॉच कम्पैटिबिलिटी, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन दिया गया है। Toyota Rumion 136.8 Nm का पीक टॉर्क देती है। कार में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन के साथ हाई-स्पीड अलर्ट का फीचर दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ