Toyota Rumion suv car: टोयोटा अपनी बिग साइज कार में किफायती कीमत पर लग्जरी फीचर्स देता है। कंपनी की एक मल्टी पर्पज कार है Toyota Rumion. यह एसयूवी कार सात सीट ऑप्शन में मिलती है, इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। Toyota की इस कार में सीएनजी इंजन भी अवेलेबल है। यह कार तीन वेरिएंट में आती है।
कार में 5 कलर ऑप्शन और दो ट्रांसमिशन
Toyota Rumion का अलग-अलग वेरिएंट 20.11 से 26.11 kmpl तक की माइलेज देता है। यह बिग साइज कार शुरुआती कीमत 10.44 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं, कंपनी अपनी इस कार के 5 कलर ऑप्शन ऑफर कर रही है।
Toyota Rumion Car
6 स्पीड गियरबॉक्स और प्रोजेक्टर हेडलाइट
इस कार में 7-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार का टॉप मॉडल 17.03 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस में आता है। कार में रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज, फ्रंट में स्टाइलिश ग्रिल और प्रोजेक्टर हेडलाइट मिलती है। इसमें हाई पिकअप के लिए 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
फाइल फोटो
छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम
Toyota Rumion में छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) मिलता है, इस सिस्टम से किसी अन्य वाहन के कार के ज्यादा नजदीक आने पर अलर्ट जारी होता है। यह कार 103 bhp की पावर और 137Nm का टॉर्क देती है, जिससे खराब रास्तों पर इसे हाई स्पीड मिलती है। कार में सीट बेल्ट रिमांइडर, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर मिलते हैं।
Toyota Rumion के स्मार्ट फीचर्स
- 5 और 6 स्पीड ट्रांसमिशन दोनों का ऑप्शन
- सीएनजी पर 87bhp की पावर और 121Nm का टॉर्क
- टॉप मॉडल में अलॉय व्हील
- कार 170 kmph की टॉप स्पीड देती है
ये भी पढ़ें: Tata Punch को टक्कर देती है यह डैशिंग कार, 12 लाख से कम कीमत और 14 कलर ऑप्शन
ये भी पढ़ें: ये है SUV सेगमेंट में सस्ता ऑप्शन, 6 लाख से कम कीमत और 20 Kmpl की माइलेज
संबंधित खबरें
सेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
55 mins agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
17 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
21 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines