Toyota Rumion: टोयोटा अपनी हाई एंड कारों के लिए जाना जाता है। अब कंपनी अपनी सबसे सस्ती एसयूवी कार लेकर आई है। इस कार की शुरुआती कीमत 10.29 लाख रुपये एक्स शोरूम है। हम बात कर रहे हैं Toyota Rumion की। कंपनी ने इसे सोमवार को लॉन्च कर दिया है।
Toyota Rumion में छह ट्रिम
कंपनी ने इसमें छह ट्रिम ऑफर किए हैं। इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन मिलेगा। इसके CNG वेरिएंट 11.24 लाख रुपये एक्स शोरूम में आएगा। इसका टॉप मॉडल V 12.18 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। Toyota Rumion में वायरलेस एंड्रॉइड के साथ ऑटो और एप्पल कार प्ले मिलेगा।
Maruti Ertiga पर बेस्ड कार है
कंपनी की यह सात सीटर कार है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 26 Kmpl(CNG) की माइलेज मिलेगी। बता दें कि यह कार मारुति सुजुकी की Maruti Ertiga पर बेस्ड है। कार में Toyota ने कई कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। Toyota Rumion के बंपर और फ्रंट ग्रिल अट्रैक्टिव मिलेंगे।
11000 रुपये में बुकिंग
Toyota Rumion को कंपनी के डीलरशिप या फिर वेबसाइट पर महज 11000 रुपये के टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। इस कार में सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग दिए गए हैं। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार में अलॉय व्हील का भी ऑप्शन है। कार में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन का फीचर दिया गया है।
कार में हाई-स्पीड अलर्ट का फीचर
कार में हाई-स्पीड अलर्ट का फीचर दिया गया है। इसमें 75.8 bhp की पावर और 136.8 Nm का टॉर्क मिलता है। यह कार 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ दी गई है। कार का पेट्रोल वर्जन 20 Kmpl की माइलेज देगा। इसमें सीट बेल्ट रिमाइंडर मिलता है।
मिलेगा हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम
कार के सीएनजी में 64.6 BHP की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Toyota Rumion में 17.78 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। स्मार्टवॉच कम्पैटिबिलिटी, क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और पैडल शिफ्टर्स जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। कार में हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम आता है।
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 hr ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
5 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines