Toyota Rumion: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी सस्ती 7 सीटर कार रूमियन (Rumion) का नया ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च किया है। नए Rumion G AT वेरिएंट की एक्स-शो रूम कीमत 13 लाख रुपये रखी गई है।
ग्राहक इस मॉडल को 11 हजार रुपये देकर बुक कर सकते हैं, लेकिन इसकी डिलीवरी 5 मई से शुरू होगी। इस फैमिली कार में नियो ड्राइव (इंटिग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर-आईएसजी) टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है जिसकी मदद से परफॉरमेंस में सुधार आता है। आइये जानते हैं इसके फीचर्स के बारे मे…
पावर और पावर
नई टोयोटा रूमियन G AT वेरिएंट में 1.5 लीटर का K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि 103 hp की पावर और 137Nm का टॉर्क देता है, यह इंजन 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आता है। एक लीटर में यह इंजन 20.11 km की माइलेज निकाल देता है। मारुति सुजुकी की कारों में भी इसी इंजन का इस्तेमाल किया जाता है।
जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स
इस नई फैमिली कार में सेफ्टी पर जोर दिया है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, हिल होल्ड, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस कार की सीटें काफी आरामदायक है। नई रूमियन में 7 इंच का टचस्क्रीन ऑडियो सिस्टम मिलता है। यह वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट से लैस है।
इसमें कनेक्टेड फीचर्स भी मिलते हैं। इस कार को रिमोट के जरिये कंट्रोल कर सकते हैं। नई रूमियन, मारुति सुजुकी अर्टिगा के ही प्लेटफ़ॉर्म पर बेस्ड है। रूमियन G AT वेरिएंट के आने से अब उन ग्राहकों की मौज हो गई है जो मैन्युअल गियरबॉक्स चलाना पसंद नही करते, क्योंकि हैवी ट्रैफिक में ऑटोमैटिक गाड़ियां ज्यादा बेहतर साबित होती हैं।
यह भी पढ़ें: 80 से ज्यादा फीचर्स के साथ Mahindra XUV 3XO हुई लॉन्च, कीमत 7.49 लाख रुपए से शुरू
संबंधित खबरें
सेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
55 mins agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
17 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
21 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines