Toyota Suzuki Electric Car: टोयोटा भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जोकि सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार (Maruti eVX) पर बेस्ड होगी। टोयोटा और सुजुकी ने संयुक्त रूप से ऐलान किया है। इस इलेक्ट्रिक कार में 60kWh की बैटरी दी जाएगी जो सिंगल चार्ज पर 550 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगी। इतना ही नहीं इस कार में फोर-व्हील-ड्राइव (4WD) सिस्टम की सुविधा मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि सुजुकी और टोयोटा ने संयुक्त रूप से एक बयान जारी कर इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में अपने पहले कोलाबरेशन का ऐलान किया है।
गुजरात के हंसलपुर में बनेगी कार
दोनों कंपनियों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है जिसके तहत सुजुकी अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन की सप्लाई टोयोटा को करेगा। लेकिन अभी तक नये वाहन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन ये एक इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी जिसका निर्माण गुजरात के हंसलपुर में सुजुकी मोटर ग्रुप (SMG) के प्लांट में होगा।
दोनों कंपनियों ने एक प्रेस रिलीज के जरिये बताया है कि सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार 60kWh की बैटरी के साथ आएगी। इस इलेक्ट्रिक कार को टोयोटा को सप्लाई किया जाएगा। टोयोटा नई EV को भारत के अलावा दुनिया के कई अन्य देशों में भी बिक्री के लिए उतारेगी। जानकारी ये भी मिली है कि इस एसयूवी का प्रोडक्शन 2025 के मिड में शुरू होने की उम्मीद है। वैसे आपको बता दें कि, मारुति सुजुकी अगले साल ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti eVX को पेश करेगी। टोयोटा की नई इलेक्ट्रिक कार इसी पर बेस्ड होगी।
Toyota की इलेक्ट्रिक कार में क्या होगा खास?
मारुति सुजुकी भारत और विदेशों में अपनी नई eVX इलेक्ट्रिक SUV की टेस्टिंग कर रही है, कई बार यह गाड़ी स्पॉट भी की जा चुकी है। लगातार इस गाड़ी की टेस्टिंग चल रही है। यह एक ग्लोबल इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। लॉन्च के बाद eVX पर बेस्ड ही टोयोटा भी अपना नया मॉडल पेश करेगा, लेकिन नाम अलग होगा। इस गाड़ी का प्रोडक्शन अगले साल से शुरू होगा।आगमी गाड़ी यह 4WD सिस्टम से लैस होगी। इस समय महिंद्रा और टाटा की इलेक्ट्रिक कारों में फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। ऐसे में मारुति-टोयोटा की ये इलेक्ट्रिक कार 4WD के साथ पेश होगी।
जानकारी के लिए बता दें कि, सुजुकी ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टोयोटा के साथ गठबंधन किया था, जिसके तहत यह तय किया गया है कि, दोनों जापानी ऑटो दिग्गज एक-दूसरे के साथ कुछ मॉडल साझा करेंगे। इसमें संयुक्त रूप से विकसित कारों के साथ-साथ सुजुकी द्वारा डेवलप री-इंजीनियर्ड मॉडल शामिल हैं। कई मॉडल आप सड़कों पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: MG ने एक दिन में 100 से ज्यादा कारों की डिलीवरी, 24 घंटे में इस कार को मिली 15176 बुकिंग
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
4 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
6 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines