Toyota New Electric Car: आने वाला समय EVs का होगा। जल्द ही और भी नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च होने जा रहे हैं। इसी रेस में अब टोयोटा भी शामिल हो गई है। कंपनी ग्लोबल मार्केट में एक नई इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही है। नए मॉडल से पर्दा 11 मार्च को उठेगा। लेकिन कंपनी ने पहले ही इस कार एक टीजर जारी करके डिजाइन की झलक दिखा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई Toyota EV 2022 bZ कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन मॉडल होने की संभावना है। यह स्मूथ क्रॉसओवर bZ4X SUV के नीचे और पिछले साल सामने आई अर्बन क्रूजर EV के ऊपर की पोजीशन में आएगा।
ऐसा है डिजाइन
टीजर के मुताबिक नये मॉडल के फ्रंट और रियर लाइट क्लस्टर की झलक देखने को मिलती है। लंबे बोनट के साथ एक स्मूथ 4-दरवाजे वाले कूपे का आकार लेता है और C-पिलर पीछे की तरफ बूट लिप तक फैला हुआ है।गाड़ी में बूट लिड पर पीछे की तरफ लिप मिलता है और एक छोटा स्पॉइलर लगा हुआ है। टेल लैंप में एकीकृत लाइट बार एलिमेंट है, जबकि हेडलैंप का DRL सिग्नेचर bZ कॉन्सेप्ट के समान है।
स्पेस और फीचर्स
टोयोटा की नई इलेक्ट्रिक कार के इंटीरियर के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, केबिन में bZ EVs के समान हो सकता है। इसमें बड़ी टच स्क्रीन मिल सकती है जो इसके सेंटर में होगी। यह कार AWD के साथ आएगी । इसके अलावा यह ड्यूल-मोटर साथ भी आएगी। नई EV में bZ4X द्वारा उपयोग किए जाने वाले E-TNGA प्लेटफॉर्म पर आधारित होने की उम्मीद है। साथ ही यह ड्यूल चार्जिंग पोर्ट से लैस होगी।
बैटरी और रेंज
रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की नई EV को दो बैटरी पैक के साथ लाया जा सकता है जिसमें 49kWh और 61kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया जायेगा। फुल चार्ज में यह 400 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इस कार को 181bhp और 300 NM का टॉर्क मिलेगा। देखना होगा भारत में इस कार को किस कीमत में लाया जाएगा और इसकी रेंज कितनी होगी। उम्मीद है जल्द ही इन सभी सवालों के जवाब हमें मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Tata Punch की नींद उड़ाने आ रही है Renault की सस्ती SUV, 6 लाख होगी कीमत
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines