टोयोटा ने भारत में अपनी पॉपुलर एसयूवी, Fortuner और Legender के नए वेरिएंट लॉन्च कर दिए है। ये दोनों ही SUV बेहद दमदार और ताकतवर इंजन के साथ आती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि टोयोटा की कुल बिक्री में इन दोनों ही गाड़ियों का सबसे बड़ा योगदान रहा है। अगर आप भी इन दोनों गाड़ियों को खरीदने में रूचि रखते हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि टोयोटा ने इन दोनों में क्या कुछ नया और खास दिया है और साथ ही आपको इनकी कीमत के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।
कितनी है कीमत ?
सबसे पहले बात करते हैं कीमत कि तो Toyota Fortuner Neo Drive 48V की कीमत 44.72 लाख रुपये (एक्स शोरूम)रखी गई है। जबकि Toyota Legender Neo Drive 48V की कीमत 50.09 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। इन दोनों मॉडलों की कीमत काफी ज्यादा है। ये दोनों D और D प्लस सेगमेंट में आती हैं। अब ऐसे में इनका सीधा मुकाबला Skoda Kodiaq, MG Gloster और Volkswagen Tiguan से होगा। देखा जाये तो ये सभी SUV काफी दमदार और एडवांस्ड फीचर्स से लैस हैं। लेकिन अब ये देखना काफी मजेदार होगा की ग्राहकों को कौन सी गाड़ी पसंद आती है।
इंजन और माइलेज
टोयोटा का दावा है कि ये दोनों ही गाड़ियां दमदार इंजन के साथ होने के साथ बेहतर माइलेज भी ऑफर करती हैं। इनमें 2.8 लीटर का, चार सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन मिलता है, इसके अलवा इसमें लिथियम आयन बैटरी और स्टार्टर जेनरेटर है। यह हाइब्रिड असिस्ट कम रफ़्तार पर बैटरी पर चलेगी, जिसकी वजह से माइलेज बेहतर होगी और रनिंग कॉस्ट भी का होगा जिससे एसयूवी की माइलेज में बढ़ोतरी हो जाएगी।
लेकिन माइलेज के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। अब दोनों ही गाडियां डीजल इंजन में आती हैं इसलिए प्रदूषण को कम करने के लिए इनमें 48V टेक्नोलॉजी को शामिल किया है। आपको बता दें कि यही टेक्नोलॉजी पेट्रोल कारों में दी जाती है।
टॉप फीचर्स
टोयोटा Fortuner और Legender के फीचर्स की बात के तो इनमें सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम , ब्रेक अस्सिट, EBD, ट्रेक्शन कंट्रोल, प्री-टेंशनर, फोर्स लिमिटर, स्पीड ऑटो लॉक, सीट बेल्ट और हिल असिस्ट जैसे दमदार फीचर्स दिए गये हैं। टोयोटा की दोनों ही गाड़ियां भरोसेमंद हैं और ग्राहकों का इन पर अटूट भरोसा है।
|
Grade
|
Ex. Showroom Price (INR Rs.)
|
|
Legender Neo Drive 48V
|
50,09,000
|
|
Fortuner Neo Drive 48V
|
44,72,000
|
यह भी पढ़ें: Tata Harrier EV कल होगी लॉन्च! कीमत से लेकर रेंज का हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines