Toyota Land Hopper: टोयोटा ने हाल ही में अपनी नई Land Cruiser Prado को पेश किया था। कंपनी ने इसके साथ ही अपनी एक छोटी ऑफ-रोडर SUV की भी घोषणा की है। कहा जा रहा है ये नई SUV लैंड क्रूजर प्राडो और Land Cruiser 300 के साथ लैंड क्रूजर लाइन-अप के तहत ही लॉन्च होगी। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस नई SUV का नाम टोयोटा लैंड हॉपर हो सकता है। आइये इस नई SUV के बारे में विस्तार से जानते हैं।
टोयोटा लैंड हॉपर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आगामी एसयूवी को मार्केट के बेस पर अलग-अलग नाम मिलेंगे, बिल्कुल हाल ही में लॉन्च हुई लैंड क्रूजर प्राडो की तरह, इसे उत्तरी अमेरिकी बाजार में लैंड क्रूजर 250 के रूप में जाना जाएगा। जबकि इस एसयूवी को जापान में लैंड हॉपर नाम से लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, क्योंकि टोयोटा ने इस साल अगस्त में जापानी पेटेंट कार्यालय के साथ इस नाम को ट्रेडमार्क कराया था।
लैंड क्रूजर प्राडो के अनावरण कार्यक्रम में, टोयोटा के डिजाइन प्रमुख साइमन हम्फ्रीज़ ने इस मॉडल पर संकेत देते हुए कहा कि ग्राहक चाहते हैं कि लैंड क्रूजर ब्रांड रिलेवेंट बना रहे और टोयोटा यह सुनिश्चित करेगी कि “लैंड क्रूज़र ब्रांड अधिक किफायती हो”। आगामी एसयूवी के साथ, टोयोटा अन्य बाजारों के लिए एक अलग नाम के साथ मॉडल को पेश करने की रणनीति अपना सकता है।
ये भी पढ़ें: WhatsApp Pay से पैसे भेजना मैसेज भेजने जितना आसान, Paytm से कितना बेहतर?
टोयोटा लैंड हॉपर डिजाइन और पावरट्रेन
कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि टोयोटा अपनी अपकमिंग कॉम्पैक्ट क्रूजर को अपने EV मॉडल्स के साथ पेश कर सकता है। टीजर वीडियो से इस बात का खुलासा हुआ है कि इस एसयूवी में एक बॉक्सी और अपराइट डिजाइन देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी तक एसयूवी के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस SUV में सामने की ओर सी-शेप का लाइट सिग्नेचर देखने को मिल सकता है।
लीक्स में सामने आई जानकारी के मुताबिक इस लैंड हॉपर एसयूवी का आकार कोरोला क्रॉस के जैसा ही होने की उम्मीद है, जो लगभग 4.4 मीटर लंबी होने वाला है। हालांकि कॉन्सेप्ट और टीजर के बीच एक बड़ा डिफरेंस देखा गया है। टीजर में टेलगेट पर एक एक्स्ट्रा व्हील लगा हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में ऑफिशियल कंफर्मेशन आना अभी बाकी है। लेकिन कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक टोक्यो इसे पेश कर सकती है।
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
6 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines