हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नई Toyota Land Cruiser FJ: दमदार ऑफ-रोडर अब कॉम्पैक्ट साइज में, 2026 में होगी लॉन्च

Toyota ने नई Land Cruiser FJ SUV को ग्लोबली पेश किया है. यह कॉम्पैक्ट SUV Land Cruiser की ऑफ-रोड ताकत को छोटे साइज में लाती है. इसमें 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन, Toyota Safety Sense फीचर्स और दो फ्रंट डिजाइन ऑप्शंस मिलते हैं. लॉन्च मिड-2026 में जापान से शुरू होगी.

विज्ञापन
Land Cruiser की विरासत, अब छोटे आकार में.

Toyota Land Cruiser FJ: टोयोटा ने अपनी मशहूर SUV सीरीज का एक नया सदस्य पेश किया है Toyota Land Cruiser FJ. यह नई SUV क्लासिक Land Cruiser की पहचान और ताकत को बरकरार रखते हुए, इसे एक कॉम्पैक्ट और यूजर-फ्रेंडली साइज में लेकर आई है. कंपनी ने इसे आधिकारिक तौर पर ग्लोबल स्तर पर पेश किया है और इसकी लॉन्चिंग मिड-2026 में सबसे पहले जापान में होगी, उसके बाद इसे अन्य देशों में भी उतारा जाएगा.

डिजाइन- क्लासिक लुक के साथ मॉर्डन टच

Land Cruiser FJ का डिजाइन इसकी बड़ी सिबलिंग SUVs LC 300, 70 और 250 सीरीज से प्रेरित है. इसका बॉक्सी शेप, उभरे हुए व्हील आर्च और टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील इसे एक क्लासिक ऑफ-रोडर लुक देता है. SUV दो अलग-अलग फ्रंट डिजाइन विकल्पों के साथ आती है एक में राउंड हेडलाइट्स हैं जबकि दूसरे में रेक्टैंगुलर यूनिट्स, जिससे खरीदार अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं.

रग्ड फीचर्स- असली ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार

Toyota ने बताया है कि FJ को असली ऑफ-रोड परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह कंपनी की IMV सीरीज प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसे खासतौर पर मजबूती और टिकाऊपन के लिए जाना जाता है. इसका व्हीलबेस 2,580mm का है, जो Land Cruiser 250 से 270mm छोटा है. इस वजह से SUV का टर्निंग रेडियस सिर्फ 5.5 मीटर है, जिससे यह संकरी जगहों पर भी आसानी से घूम सकती है.

विज्ञापन

डायमेंशन्स- कॉम्पैक्ट पर दमदार

नई FJ की लंबाई 4,575mm, चौड़ाई 1,855mm, और ऊंचाई 1,960mm रखी गई है. इसका साइज भले ही छोटा हो, लेकिन इसका रोड प्रेजेंस बिल्कुल भी कम नहीं है. SUV के फ्रंट और रियर पर रिमूवेबल बंपर्स दिए गए हैं, जिससे ऑफ-रोडिंग के दौरान अगर कोई हिस्सा डैमेज हो जाए, तो उसे आसानी और सस्ते में बदला जा सके.

कस्टमाइजेशन- अपनी पसंद से बनाएं और भी खास

Toyota इस SUV के लिए कई एक्सेसरी ऑप्शंस भी दे रही है, जैसे कि रॉक रेल्स, रूफ-माउंटेड ARB रैक, रेज्ड एयर इंटेक, और टेलगेट पर MOLLE पैनल्स ताकि यूजर अपने एडवेंचर गियर को आसानी से स्टोर कर सकें. ये फीचर्स इसे हार्डकोर ऑफ-रोडर्स के लिए और भी आकर्षक बनाते हैं.

विज्ञापन

इंटीरियर- मजबूती के साथ आधुनिक सुविधाएं

अंदर से भी Toyota Land Cruiser FJ अपने रग्ड डीएनए को बरकरार रखती है. इसमें चंकी स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और वाइड इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही, क्लाइमेट कंट्रोल के लिए फिजिकल नॉब्स और मजबूत गियर शिफ्टर इसके यूजर-फ्रेंडली डिजाइन को दिखाते हैं.

सेफ्टी फीचर्स- Toyota Safety Sense से लैस

सेफ्टी के मामले में FJ किसी से कम नहीं है. इसमें Toyota Safety Sense का पूरा पैकेज स्टैंडर्ड रूप में दिया गया है, जिसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट, और प्रि-कोलिजन ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं.

विज्ञापन

इंजन- भरोसेमंद और टेस्टेड परफॉर्मेंस

नई Toyota Land Cruiser FJ में 2.7-लीटर 2TR-FE फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 161hp की पावर और 246Nm टॉर्क पैदा करता है. इसे 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पार्ट-टाइम 4WD सिस्टम के साथ जोड़ा गया है. यह वही इंजन है जो पहले Toyota की लोकप्रिय गाड़ियों जैसे Innova Crysta और Fortuner में भी इस्तेमाल हो चुका है. उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में Toyota इसमें अन्य पावरट्रेन विकल्प भी पेश करेगी.

एक नया चेहरा, पुरानी ताकत के साथ

Toyota Land Cruiser FJ उन लोगों के लिए है जो ऑफ-रोडिंग के शौकीन हैं लेकिन बड़े साइज वाली SUV नहीं चाहते. यह SUV अपनी विरासत, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और मॉडर्न डिजाइन के साथ Land Cruiser फैमिली में एक नया और रोमांचक अध्याय जोड़ती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- दिवाली के बाद दिल्ली की हवा बहुत खराब, जानिए GRAP के तहत कौन सी गाड़ियां होंगी बैन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola