Toyota Land Cruiser 300: टोयोटा की Land Cruiser 300 लग्जरी सेगमेंट की एसयूवी कार है। इसमें सभी प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। कार में 3346 cc का बड़ा इंजन है। जो इसे सिटी के साथ खराब रास्तों में चलने की जबरदस्त पावर देता है।
मिलता है ऑल व्हील ड्राइव
Land Cruiser 300 का बड़ा इंजन 304.41 Bhp की पावर देता है। यह पांच सीटर फुली लोडेट कार है। इसमें ऑल व्हील ड्राइव मिलता है, जो चारों पहियों को पावर देता है। कंपनी की इस कार की कीमत 2.1 करोड़ एक्स शोरूम है। इसमें बेहद अट्रैक्टिव फ्रंट ग्रिल और बंपन दिए गए हैं।
Land Cruiser 300
पांच कलर ऑप्शन
फिलहाल Toyota Land Cruiser 300 का ZX वेरिएंट बाजार में उपलब्ध है। यह धाकड़ कार पांच कलर ऑप्शन Precious White Pearl, Super White, Dark Red Mica Metallic, Attitude Black और Dark Blue Mica में मिलती है।
10 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
इस दमदार कार में 3.3 लीटर का V6 twin टर्बों डीजल इंजन मिलता है। यह धांसू इंजन 700 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 10 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ मिलता है। जिसके चलते इसे चलाना आसान है। ट्रैफिक या लॉन्ग रूट पर इस ट्रांसमिशन में मैनुअल के मुकाबले थकान कम होती है।
12.3 इंच की फ्री-फ्लोटिंग टचस्क्रीन सिस्टम
टोयोटा की इस फ्लैगशिप एसयूवी में 12.3 इंच की फ्री-फ्लोटिंग टचस्क्रीन सिस्टम, फोर-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एक पावर्ड टेलगेट, और हीटिंग और वेंटिलेशन फ़ंक्शंस के साथ पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं। सेफ्टी के लिए कार में 10 एयरबैग, ईबीडी के साथ मल्टी-टेरेन एबीएस, वाहन स्थिरता नियंत्रण (VSC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट और पार्किंग सपोर्ट ब्रेक दी गई हैं।
कार सड़क पर खुद लगाती है खतरे का पता
कार में एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) दिया गया है। ADAS से कार सड़क पर चलते समय खुद ही किसी खतरे, वाहन, वस्तु या व्यक्ति की मौजूदगी को भांप लेती है। इसके बाद ये ड्राइवर को अलर्ट भी करती है जिससे हादसों को टालने में मदद मिलती है। यह टेक्नोलॉजी रडार, कैमरा, सेंसर्स पर काम करती है।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
28 mins agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 hr agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
3 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
6 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
7 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
23 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines