---विज्ञापन---

ऑटो

Toyota Land Cruiser 300: सीट हीटिंग और वेंटिलेशन जैसे फीचर्स, 3000 सीसी का पावरफुल इंजन, जानें कीमत

Toyota Land Cruiser 300: टोयोटा की Land Cruiser 300 लग्जरी सेगमेंट की एसयूवी कार है। इसमें सभी प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। कार में 3346 cc का बड़ा इंजन है। जो इसे सिटी के साथ खराब रास्तों में चलने की जबरदस्त पावर देता है। मिलता है ऑल व्हील ड्राइव  Land Cruiser 300 का बड़ा इंजन […]

Toyota Land Cruiser 300: टोयोटा की Land Cruiser 300 लग्जरी सेगमेंट की एसयूवी कार है। इसमें सभी प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। कार में 3346 cc का बड़ा इंजन है। जो इसे सिटी के साथ खराब रास्तों में चलने की जबरदस्त पावर देता है।

मिलता है ऑल व्हील ड्राइव 

Land Cruiser 300 का बड़ा इंजन 304.41 Bhp की पावर देता है। यह पांच सीटर फुली लोडेट कार है। इसमें ऑल व्हील ड्राइव मिलता है, जो चारों पहियों को पावर देता है। कंपनी की इस कार की कीमत 2.1 करोड़ एक्स शोरूम है। इसमें बेहद अट्रैक्टिव फ्रंट ग्रिल और बंपन दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

Land Cruiser 300

पांच कलर ऑप्शन 

फिलहाल Toyota Land Cruiser 300 का ZX वेरिएंट बाजार में उपलब्ध है। यह धाकड़ कार पांच कलर ऑप्शन Precious White Pearl, Super White, Dark Red Mica Metallic, Attitude Black और Dark Blue Mica में मिलती है।

10 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

इस दमदार कार में 3.3 लीटर का V6 twin टर्बों डीजल इंजन मिलता है। यह धांसू इंजन 700 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 10 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ मिलता है। जिसके चलते इसे चलाना आसान है। ट्रैफिक या लॉन्ग रूट पर इस ट्रांसमिशन में मैनुअल के मुकाबले थकान कम होती है।

---विज्ञापन---

12.3 इंच की फ्री-फ्लोटिंग टचस्क्रीन सिस्टम

टोयोटा की इस फ्लैगशिप एसयूवी में 12.3 इंच की फ्री-फ्लोटिंग टचस्क्रीन सिस्टम, फोर-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एक पावर्ड टेलगेट, और हीटिंग और वेंटिलेशन फ़ंक्शंस के साथ पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं। सेफ्टी  के लिए कार में 10 एयरबैग, ईबीडी के साथ मल्टी-टेरेन एबीएस, वाहन स्थिरता नियंत्रण (VSC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट और पार्किंग सपोर्ट ब्रेक दी गई हैं।

कार सड़क पर खुद लगाती है खतरे का पता  

कार में एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) दिया गया है। ADAS से कार सड़क पर चलते समय खुद ही किसी खतरे, वाहन, वस्तु या व्यक्ति की मौजूदगी को भांप लेती है। इसके बाद ये ड्राइवर को अलर्ट भी करती है जिससे हादसों को टालने में मदद मिलती है। यह टेक्नोलॉजी रडार, कैमरा, सेंसर्स पर काम करती है।

---विज्ञापन---

 

First published on: May 11, 2023 11:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola