10 एयरबैग, ऑल व्हील ड्राइव, यह है Toyota की धांसू Land Cruiser 300
Author: Amit Kasana
Nov 20, 2023 10:49 PM IST
Toyota Land Cruiser 300: महंगी होने के बावजूद बिग साइज एसयूवी कारों का बाजार बड़ा है। इस सेगमेंट की एक धाकड़ कार है Toyota Land Cruiser 300. यह कार 2.10 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में आती है। इस पांच सीटर कार में सिंगल ZX वेरिएंट आता है। इस कार में पांच अट्रैक्टिव कलर मिलते हैं। इसमें 1131 लीटर का जंबोजेट बूट स्पेस मिलता है। इसमें 20 इंच के बड़े टायर साइज मिलते हैं।
कार में ऑल व्हील ड्राइव
Land Cruiser 300 में 3346 cc जानदार इंजन मिलता है। यह इंजन सड़क पर सुपर हाई 304.41 bhp की पावर देता है। इसमें सिंगल ऑटोमैटिक टांसमिशन आता है। यह कंपनी की 5 सीटर सुपर लग्जरी कार है। इस कार में ऑल व्हील ड्राइव आता है। जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ यह कार खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देती है। यह हाई पावर कार है, जो लॉन्ग रूट पर आरामदायक सफर देती है। इसमें बिग साइज सीट के साथ अलॉय व्हील मिलते हैं।
10 एयरबैग और सेफ्टी फीचर्स
Toyota Land Cruiser 300 मार्केट में Lexus LX से मुकाबला करती है। कार में V6 ट्वीन टर्बो डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 309 PS की पावर और 700 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है। इसमें एक या दो नहीं कुल 10 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले के साथ धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। टोयोटा की इस कार में पार्किंग सपोर्ट ब्रेक मिलते हैं। इसें 10 एयरबैग और सेफ्टी के लिए मल्टी terrain एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।
https://www.youtube.com/watch?v=slzLei3Es44
Toyota Land Cruiser 300 में 12.3-इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है। कार में व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलता है। टोयोटा की इस कार में 4 जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर एडजस्टेबल सटी और अलॉय व्हील मिलते हैं। कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम सेंसर से चलता है, इससे कार के आसपास किसी चीज के अधिक नजदीक आने पर यह अलर्ट जारी करता है। कार की रियर सीट पर स्क्रीन मिलती है।