SUV Cars: एसयूवी कार में अधिक बूट स्पेस और हाई माइलेज हमेशा हाई डिमांड पर रही हैं। इसी सेगमेंट में एक धाकड़ कार है Toyota Innova Hycross. लंबी वेटिंग होने के बावजूद लोग इस कार को खरीद रहे हैं। आइए आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
धाकड़ कार में मिलता है ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
Toyota Innova Hycross में धांसू 1987 cc का इंजन मिलता है। यह तगड़ा इंजन सड़क पर 183.72 Bhp की हाई पावर देता है। इस दमदार एसयूवी में सात और आठ सीट का विकल्प मिलता है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
ये है Toyota की मल्टी पर्पज व्हीकल
Toyota मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) कैटेगरी में आती है। इन गाड़ियों में ज्यादा लोग एक साथ बैठ सकते हैं। इसमें काफी अधिक सामान रखा जा सकता है। टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस बाजार में शुरुआती कीमत 18.55 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसका टॉप मॉडल 29.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें छह वेरिएंट G, GX, VX, VX(O), ZX और ZX(O) मिलते हैं।
ये भी पढ़ेंः इलेक्ट्रिक वाहन में गलत चार्जिंग से जल्दी खराब होती है बैटरी, जानें क्या है AC और DC फास्ट चार्जिंग का अंतर
मिलती है 185 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस
इसमें सात कलर ऑप्शन मिलते हैं। कार की थर्ड रो को हटाने के बाद इसमें 991 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इसमें धाकड़ 185 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है, जिससे साइज बड़ा होने के बावजूद इसे संकरी जगह से मोड़ना या निकालना आसान है।
हाइब्रिड कार में मिलता है फॉर व्हील ड्राइव
इस शानदार एसयूवी में 2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह हाइब्रिड कार है, इसमें 206 Nm तक की मोटर दी जाती है। इसमें फॉर व्हील ड्राइव मिलता है और यह पावरफुल एसयूवी 23.24 kmpl तक की माइलेज देती है। इसमें 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डिजिटल ड्राइवर का डिस्प्ले, डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और हवादार फ्रंट सीटें मिलती हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग और कनेक्टेड कार तकनीक भी दी गई है।
360 डिग्री कैमरा और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
सेफ्टी के लिए कार में छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, वाहन स्थिरता नियंत्रण (वीएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), 360 डिग्री कैमरा और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। इस एमपीवी में लेन-कीप और डिपार्चर असिस्ट, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटो-इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। बाजार में यह बाइक Kia Carens, Kia Carnival, Scorpio-N और MG Hector Plus जैसी कारों को टक्कर देती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
13 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
17 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
19 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
20 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines