991 लीटर का बड़ा बूट स्पेस, 23.24 kmpl की माइलेज, टोयोटा की इस SUV ने छुड़ाए Scorpio और Carnival के पसीने

Toyota Innova Hycross price, Toyota Innova Hycross mileage, suv cars, cars under 20 lakhs, auto news

टोयोटा एसयूवी कार

SUV Cars: एसयूवी कार में अधिक बूट स्पेस और हाई माइलेज हमेशा हाई डिमांड पर रही हैं। इसी सेगमेंट में एक धाकड़ कार है Toyota Innova Hycross. लंबी वेटिंग होने के बावजूद लोग इस कार को खरीद रहे हैं। आइए आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

धाकड़ कार में मिलता है ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

Toyota Innova Hycross में धांसू 1987 cc का इंजन मिलता है। यह तगड़ा इंजन सड़क पर 183.72 Bhp की हाई पावर देता है। इस दमदार एसयूवी में सात और आठ सीट का विकल्प मिलता है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

विज्ञापन

ये है Toyota की मल्टी पर्पज व्हीकल

Toyota मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) कैटेगरी में आती है। इन गाड़ियों में ज्यादा लोग एक साथ बैठ सकते हैं।  इसमें काफी अधिक सामान रखा जा सकता है। टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस बाजार में शुरुआती कीमत 18.55 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसका टॉप मॉडल 29.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें छह वेरिएंट G, GX, VX, VX(O), ZX और ZX(O) मिलते हैं।

विज्ञापन

मिलती है 185 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस

इसमें सात कलर ऑप्शन मिलते हैं। कार की थर्ड रो को हटाने के बाद इसमें 991 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इसमें धाकड़ 185 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है, जिससे साइज बड़ा होने के बावजूद इसे संकरी जगह से मोड़ना या निकालना आसान है।

विज्ञापन

हाइब्रिड कार में मिलता है फॉर व्हील ड्राइव 

इस शानदार एसयूवी में 2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह हाइब्रिड कार है, इसमें 206 Nm तक की मोटर दी जाती है। इसमें फॉर व्हील ड्राइव मिलता है और यह पावरफुल एसयूवी 23.24 kmpl तक की माइलेज देती है। इसमें 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डिजिटल ड्राइवर का डिस्प्ले, डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और हवादार फ्रंट सीटें मिलती हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग और कनेक्टेड कार तकनीक भी दी गई है।

विज्ञापन

360 डिग्री कैमरा और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर

सेफ्टी के लिए कार में छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, वाहन स्थिरता नियंत्रण (वीएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), 360 डिग्री कैमरा और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। इस एमपीवी में लेन-कीप और डिपार्चर असिस्ट, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटो-इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। बाजार में यह बाइक Kia Carens, Kia Carnival, Scorpio-N और MG Hector Plus जैसी कारों को टक्कर देती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ