Toyota Innova Hycross Launch Date in India: जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर ने देश में अपनी नई एमपीवी कार इनोवा हाईक्रॉस पेश की है। इस गाड़ी की बुकिंग जनवरी 2023 से शुरू होगी। टोयोटा की इस एमपीवी को कुछ समय पहले इंडोनेशिया में पेश किया गया है, जिससे इस नई कार की सारी डीटेल्स सामने आ गई हैं।
इस नई कार में इनोवा क्रिस्टा से अलग इंजन मिलेगा। साथ ही इसके एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक में काफी बदलाव किए गए हैं। इस कार में पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए इस कार की खासियत जानते हैं।
कंपनी ने अपनी नई एमपीवी को मोनोकोक आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर बनाया है, जो बिल्कुल नया टीएनजीए-सी प्लेटफॉर्म है। नई एमपीवी बाजार में फिलहाल उपलब्ध इनोवा क्रिस्टा से लंबी है। इसमें चंकी बंपर, रैपअराउंड एलईडी टेललाइट्स, हनीकॉम्ब मेश ग्रिल, स्लीकर हेडलैंप्स, 100 मिमी लंबा व्हीलबेस, अपराइट प्रोफाइल, स्लिम बॉडी क्लैडिंग, बड़े 18 इंच के अलॉय और टेपरिंग रूफ है।
Toyota Innova Hycross Engine
इस नई एमपीवी में पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन के दो विकल्प दिए गए हैं। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसमें 174 पीएस पावर और 205 एनएम पीक टॉर्क आउटपुट होगा। इसमें हाइब्रिड तकनीक का भी विकल्प है, जिससे यह इंजन 152 पीएस की पावर और 187 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार को प्योर ईवी मोड पर भी चलाया जा सकता है। इस कार में ई-सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है। दमदार हाईब्रिड तकनीक से लैस होने के कारण यह नई एमपीवी 20-23 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।
Toyota Innova Hycross Launch Date
टोयोटा अपनी नई एमपीवी को जीएक्स, जी (पेट्रोल इंजन), वीएक्स, जेडएक्स और जेडएक्स (ओ) जैसे पांच वेरिएंट में लाएगी। इस कार को अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 21-28 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है, जोकि वेरिएंट्स पर निर्भर होगा।
और पढ़िए – Hero MotoCorp Price Hike: दिसंबर से महंगे हो जाएंगे दोपहिया वाहन, जानें क्या है वजह
Toyota Innova Hycross Features
टोयोटा ने इनोवा हाईक्रॉस को एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी ADAS से लैस किया है। इस सिस्टम के साथ आने वाली यह देश की पहली टोयोटा कार है। अन्य विशेषताओं में ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, एंबियंट लाइटिंग, सनरूफ, 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, आगे की टक्कर की चेतावनी, डैशबोर्ड में फ्लोटिंग 7-इंच ड्राइवर का डिस्प्ले, लेन-कीप असिस्ट, Adaptinav शामिल हैं। क्रूज कंट्रोल समेत इसका पूरा इंटीरियर नए डिजाइन में मिलेगा।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
12 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines