Toyota Innova Hycross waiting:टोयोटा ने अपनी पॉपुलर MPV Innova Hycross की बुकिंग फिर से शुरू कर दी है। लगातार इस गाड़ी को बुकिंग्स मिल रही थी, लेकिन ओवर रिस्पांस के चलते कंपनी ने बुकिंग्स को रोक दिया था। अगर आप अब भी इस गाड़ी को खरीदने की सोच है तो हम आपको इसकी वेटिंग से लेकर इंजन और कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही आपको 2nd ऑप्शन के बारे में भी बताएंगे।
6 महीने का इंतजार
रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आप Toyota Innova Hycross को आज बुक करते हैं तो आपको इस गाड़ी की डिलीवरी के लिए 6 महीने तक का इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन यह हाइब्रिड वेरिएंट पर लागू होगा। इस समय इसके ZX और ZX (O) वेरिएंट की सबसे ज्यादा डिमांड है। वहीं इसके पेट्रोल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड कम से कम 26 हफ्ते तक का है। यह एक 7 सीटर MPV है जो आरामदायक राइड के लिए जानी जाती है।
यह लग्जरी कार है जो कई अच्छे और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है। इसकी सभी सीटें आरामदायक हैं। लम्बी दूरी पर जब आप इस गाड़ी को लेकर जायेंगे तो आपको कोई दिकत नहीं होगी। टोयोटा ने टॉप-स्पेक इनोवा हाई क्रॉस वेरिएंट की बुकिंग को फिर से शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं कि इनोवा हाइक्रॉस को अगस्त में बुक करवाने पर डिलीवरी के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा।
Toyota Innova Hycross के फीचर्स
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की एक्स-शोरूम कीमत 30.98 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें GX, GX (O), VX, VX(O), ZX, और ZX(O) वेरिएंट मिलते हैं। इंजन की बात करें तो इस कार में 1987 cc का इंजन दिया गया है, जो 183.72bhp की पावर और 188 Nm का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि एक लीटर में यह 23.24 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है।
स्पेस की कमी नहीं
इनोवा हाइक्रॉस में स्पेस की कोई कमी नहीं है, इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। लेगरूम से लेकर हेडरूम के लिए काफी बढ़िया जगह मिलेगी। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स के अलावा एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, अलॉय व्हील्स और पावर विंडोज जैसे फीचर्स दिए गये हैं। इसमें 185mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है।
Maruti Invicto एक अच्छा ऑप्शन
अगर आप Toyota Innova Hycross के लंबे वेटिंग पीरियड्स से परेशान हैं तो आप Maruti invicto के बार में विचार कर सकते हैं। इसमें 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस है। Maruti Suzuki invicto एक्स-शोरूम कीमत 25.21 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें भी 7 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। फिलहाल इस गाड़ी पर कोई खास वेटिंग नहीं है।
यह भी पढ़ें: Second Hand कार बाजार में इन दो कारों की सबसे ज्यादा डिमांड, टियर-2 शहरों में बढ़ी मांग
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 hr agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
3 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
5 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
21 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
23 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
2 days agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines