Toyota Innova Crysta का नया वर्जन लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ

Innova Crysta, mpv cars, suv cars, cars under 25 lakhs, toyota cars

Innova Crysta

विज्ञापन

Toyota Innova Crysta: टोयोटा ने मंगलवार को इंडियन मार्केट में इनोवा क्रिस्टा के दो नए मॉडल ZX और VX को लॉन्च किया है। यह दोनों इसके टॉप वेरिएंट्स हैं। अभी तक इसका केवल बेस वेरिएंट आता था। कंपनी ने कार की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। लोग 50 हजार रुपये देकर कंपनी के डीलरशिप या वेबसाइट पर इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

7 और 8 सीटर वेरिएंट का ऑप्शन मिलेगा 

टोयोटा की यह एमपीवी कार है। ZX में 7-सीटर वेरिएंट की शुरूआती कीमत 25.43 लाख रुपये एक्स शोरूम रखा गया है और VX के 7-सीटर वेरिएंट की शुरूआती कीमत 23.79 लाख रुपये एक्स शोरूम है। इसके अलावा VX 8-सीटर वेरिएंट की शुरूआती कीमत 23.84 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है।

विज्ञापन
Innova Crysta

Innova Crysta

इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

इसमें 7 एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS)दिया गया है। कार में पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है।

कार में 2.4 लीटर का डीजल इंजन 

इसमें वाहन ट्रैकिंग, जियोफेंसिंग, एम्बिएंट लाइटिंग, पहले से बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, क्रोम, ट्रैपोज़ाइडल पियानो ब्लैक ग्रिल दिया गया है। कार में 2.4 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। जो 150 PS की पावर और 343 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ