Toyota Innova Crysta देश में खूब पसंद की जाती है। लम्बी दूरी के लिए इसे खरीदा जाता है। टोयोटा की यह सबसे बेहतरीन MPV है। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का Waiting Period अब 2-3 महीने का हो गया है। इस बात की जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर दी गई है। जबकि इसे पहले इस गाड़ी पर 3 महीने से ज्यादा का इंतजार ग्राहकों को करना पड़ रहा था। इतना ही नहीं इस साल जुलाई में इस गाड़ी पर करीब 5 महीने तक की वेटिंग चल रही थी। अगर आप भी इनोवा क्रिस्टा को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आइये जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में…
इनोवा क्रिस्टा की कम हो गई बुकिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनोवा क्रिस्टा के बेस मॉडल पर दो महीने तक की वेटिंग चल रही है और इसके मिड और टॉप वेरिएंट के लिए तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी के लिए आपको बात दें कि कुछ समय पहले ही मिड वेरिएंट के तौर पर GX+ को लाया गया था, जिसके लिए तीन महीने की वेटिंग चल रही है।
यह भी पढ़ें: Bharat Mobility 2025 में बाइक-स्कूटर का लगेगा मेला! TVS से लेकर Ola के स्कूटर होंगे पेश
इसमें है खास फीचर्स
Toyota Innova Crysta में उन सभी जरूरी फीचर्स को शामिल किया गया है जो ड्राइविंग को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इस गाड़ी में रियर कैमरा, ऑटो फोल्ड मिरर, डायमंड कट अलॉय व्हील्स , वुडन पैनल, प्रीमियम फैब्रिक सीटें, 7-8 सीटों का ऑप्शन तक शामिल। इसके साथ ही इसमें 5 नए कलर्स को भी कर दिया गया है, जिसमें Super White, Attitude Black Mica, Avant-Garde Bronze Metallic, Platinum White Pearl and Silver Metallic शामिल हैं।
दमदार इंजन
परफॉरमेंस के लिए Toyota Innova Crysta में 2.4 लीटर का डीजल इंजन दिया है जो 150 PS की पावर और 343Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। ड्राइविंग के लिए इसमें ईको और पावर मोड को भी दिया जाता है। भारत में इस गाड़ी का मुकाबला Kia Carens के डीजल मॉडल से माना जा रहा है।
कितनी है कीमत
टोयोटा Innova Crysta को सिर्फ डीजल इंजन के साथ ही ऑफर किया जाता है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 26.55 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत तक जाती है।
यह भी पढ़ें: Tax Free मिल रही है Hyundai की ये सस्ती SUV, सिर्फ 5.43 लाख में लाओ घर, 27km का देगी माइलेज
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines