Toyota Innova Crysta GX+ VS Mahindra Scorpio N: मल्टी पर्पज कार यानि ऐसी गाड़ियां जिनमें अधिक सामान के साथ सात से आठ लोग एक साथ बैठकर सफर कर सकते हैं हमेशा से हाई डिमांड पर रहती हैं। इस सेगमेंट में इन दिनों बाजार में एक सॉलिड कार है Mahindra Scorpio N. यह कंपनी की हाई सेल एसयूवी में से एक है। मार्च 2024 में कंपनी ने इसकी कुल 15151 यूनिट्स की सेल की है।
वहीं, April 2024 में महिंद्रा ने घरेलू मार्केट में कुल 70,471 गाड़ियों की सेल की है। Scorpio N को बाजार में Toyota Innova Crysta टक्कर देती है। अब कंपनी ने इसका नया GX+ वेरिएंट पेश किया है। आइए दोनों गाड़ियों के फीचर्स, माइलेज और कीमत के बारे में जानते हैं।
Toyota Innova Crysta GX+ में 2.4 लीटर का डीजल इंजन
इस बिग साइज कार में 2.4 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, यह धाकड़ इंजन सड़क पर 150 PS की पावर और 343 Nm का टॉर्क देता है। यह कंपनी का मिड सेगमेंट वेरिएंट है, जो बाजार में शुरुआती कीमत 21.39 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। इस वेरिएंट में 7 और 8 दोनों सीट ऑप्शन अवेलेबल हैं। इसमें ऑटो फोल्डिंग ORVMs, वुडन पैनल, डुअल कलर इंटीरियर और 8 इंच की टचस्क्रीन जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे।
5 कलर ऑप्शन मिलेंगे
यह कार 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है, इसें दो ड्राइवर मोड इको और पावर मिलते हैं। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है, कार में पांच कलर ऑप्शन (Super White, Attitude Black Mica, Avant-Garde Bronze Metallic, Platinum White Pearl, और Silver Metallic) ऑफर किए जा रहे हैं।
Mahindra Scorpio N में मिलते हैं 5 वेरिएंट
यह डैशिंग कार पांच वेरिएंट में आती है, इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट अवेलेबल हैं। कार में छह और सात सीट ऑप्शन मिलते हैं, कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। यह कार शुरुआती कीमत 17.21 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का टॉप मॉडल डीजल वेरिंएट में आता है, जिसकी कीमत 31.07 लाख रुपये एक्स शोरूम है।
Scorpio में इलेक्ट्रिक सनरूफ और 6 स्पीड गियरबॉक्स
कार में 1997 सीसी से लेकर 2184 cc तक इंजन ऑप्शन मिलते हैं, कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन दिए गए हैं। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 6 स्पीड गियरबॉक्स, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, फ्रंट और रियर कैमरा और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: Maruti और Hyundai की 9 लाख से कम कीमत वाली यह कारें है बेस्ट, 30 की माइलेज और शानदार फीचर्स
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
6 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines