Toyota Innova Crysta GX+: भारत में एमपीवी सेगमेंट में टोयोटा की इनोवा सबसे ज्यादा बिकने वाली और पसंद की जाने वाली गाड़ी है। साल 2005 में पहली बात इसे लॉन्च किया था और अब तक इसकी 10,50,000 यूनिट्स बिक चुकी हैं।
समय-समय पर कंपनी ने इसमें कुछ अच्छे बदलाव भी किये हैं। अब एक बार फिर ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए टोयोटा ने इनोवा क्रिस्टा का GX+ वेरिएंट पेश कर दिया है। नए मॉडल की कीमत 21.39 लाख रुपये से शुरू होती है।
फीचर्स
नई Toyota Innova Crysta GX+ वेरिएंट में नए स्टैण्डर्ड ग्रेड फीचर्स को शामिल किया गया है। इसके कुछ खास फीचर्स पर नज़र डालें तो यहां रियर कैमरा, ऑटो फोल्ड मिरर, DVR, डायमंड कट अलॉय व्हील्स, वुडन पैनल और प्रीमियम फैब्रिक सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इस गाड़ी में फाइव ग्रड्स डीजल मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया है। कंपनी ने इसमें नए फीचर्स को ही शामिल किया है लेकिन इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है।
इंजन और पावर
नई Crysta GX+ में आपको 2.4L का डीजल इंजन मिलेगा जोकि 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें इको और पावर ड्राइव मोड मिलते हैं। इसमें 7 और 8 सीटर का ऑप्शन दिया गया है। स्पेस आपको काफी अच्छा मिल जाता है।
अगर आप लंबी दूरी पर इसे लेकर जाते हैं तो आपको कोई खास परेशानी इसमें नहीं होगी। परफॉरमेंस और स्पेस के मामले में इनोवा क्रिस्टा दमदार है।
इनोवा को लोग ट्रैवलिंग के लिए ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। लंबे टूर पर यह सबसे बेस्ट फैमिली कार मानी जाती है। देखना होगा नए वेरिएंट को कितना पसंद किया जाता है।
यह भी पढ़ें: TVS अपाचे की जगह लोगों ने जमकर खरीदी ये पावरफुल बाइक, बन गई No.1
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines