Toyota Hyryder VS Kia Seltos: इन दिनों एसयूवी सेगमेंट में सीएनजी गाड़ियों की काफी डिमांड है। टोयोटा की ऐसी ही एक बिग साइज कार है Hyryder. इस कार में कम कीमत में लग्जरी कार के फीचर्स मिलते हैं। यह कार शुरुआती कीमत 10.86 लाख रुपये में आती है। वहीं, एसयूवी में हाल ही में किआ ने अपनी Seltos का नया अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। Kia Seltos डीजल इंजन पर 20.7 kmpl की माइलेज देती है।
Toyota Hyryder
इस कार में सीएनजी और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। टोयोटा की इस स्टाइलिश कार का टॉप मॉडल 20 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। Toyota Hyryder में चार E, S, G और V अलग-अलग वेरिएंट आते हैं। यह कंपनी की 4 व्हील ड्राइव SUV है। जिससे पीछे के दो टायर अगलों को पुश करते हैं। ऐसे में खराब रास्तों पर कार हाई परफॉमेंस देती है। यह कार सड़क पर 137 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं।
कार में 11 कलर ऑप्शन अवेलेबल
Toyota Hyryder का CNG वर्जन 26.6 km/kg की हाई माइलेज देता है। यह बिग साइज फैमिली कार है, इममें सेफ्टी के लिए आगे और पीछे एयरबैग, रियर सीट पर चाइल्ड एंकर और एंबी ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में 11 कलर ऑप्शन आते हैं। इसमें अलॉय व्हील के साथ ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। कार का पावरफुल 1.5-लीटर इंजन 103 PS की पावर देता है। कार में 5 स्पीड और 6 स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है।
Kia Seltos
यह सुपर स्मार्ट कार है, इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एलईडी लाइट मिलते हैं। यह कार 11 कलर ऑप्शन में आती है। इसमें मैट कलर, डुअल कलर और मोनोटोन कलर तीनों ऑप्शन आते हैं। कार शुरुआती कीमत 10.90 लाख रुपये में ऑफर की जा रही है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन आता है। कार में टर्बो इंजन का भी ऑप्शन है। कार का टॉप मॉडल 20.30 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।
यह 5-सीटर कार है
Kia Seltos बिग साइज फैमिली कार है। इसमें 433 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जिसमें लॉन्ग रूट पर ज्यादा सामान लेकर सफर किया जा रहा है। कार में 115 PS की पावर मिलती है। यह कार 6 स्पीड मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन के साथ आती है, जो इसे हाई स्पीड जेनरेट करने में मदद करते हैं। कंपनी कार में तीन वेरिएंट ऑफर कर रही है। यह 5-सीटर कार है, जिसमें 7-स्पीड डुअल कलच ट्रांसमिशन का विक्लप है।
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
5 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
9 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
11 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines