कैंपिंग के हैं शौकीन, Toyota की यह कार आपके लिए है बेस्ट, जानें कीमत और फीचर्स
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Toyota Hilux: अकसर पहाड़ों या लॉन्ग रूट ड्राइव पर जाते हुए हमें ऐसी कार चाहिए होती है जिसमें हम अधिक सामान लेकर सफर कर सकें। घूमने जाते हुए हमें ऐसी कार चाहिए जिसमें परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर सफर कर सकें। Toyota की बाजार में ऐसी ही एक धांसू कार है Hilux.
इस कार को कैंपिंग का महाराजा कहते हैं। इसे खासकर ऑफरोडिंग और लॉन्ग ड्राइव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कार में कंपनी 2.8 लीटर का दमदार डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 201 bhp की पावर देता है और 420 Nm का टार्क जेनरेट करता है।

फाइल फोटो
Toyota Hilux की खास बात यह है कि यह 4X4 कार है। इसमें सामान रखने का भरपूर स्पेस है और इसमें 5 लोग बड़े आराम से बैठ सकते हैं। इतना ही नहीं कार में बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन भी दिया गया है। जो इसकी लोकप्रियता को बढ़ाता है।
यह 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है, जिससे यह खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वैरिएंट के ऑप्शन आते हैं। कार में कूल्ड ग्लोवबॉक्स, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
Toyota Hilux में क्रूज़ कंट्रोल, ड्यूल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट दिया गया है। यह धाकड़ कार शुरुआती कीमत 33.99 लाख से लेकर 36.80 लाख रुपए एक्स शोरुम में मिलती है।
कार में दो ट्रिम Standard और High मिलते हैं। Toyota Hilux में 5 मोनोटोन कलर Emotional Red, White Pearl Crystal Shine, Super White, Silver Metallic और Grey Metallic मिलता है।
सेफ्टी के लिए कार में सात एयरबैग, वाहन स्थिरता नियंत्रण (वीएससी), ब्रेक सहायता, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और एक रिवर्सिंग कैमरा मिलता है। यह कार बाजार में MG Gloster को टक्कर देती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: