सेना के बेड़े में शामिल हुआ Toyota Hilux, पानी हो या पहाड़ इसे रोकने वाला कोई नहीं
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Toyota Hilux: टोयोटा का दमदार पिक-अप ट्रक Hilux भारतीय सेना के बेड़े में शामिल हुआ है। 2.8 लीटर के दमदार डीजल इंजन के साथ यह जानदार गाड़ी पहाड़, रेत और छह फीट तक पानी में चलने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक सस्पेंशन मिलता है।
जानकारी के अनुसार कंपनी ने इसके पहले बैच की डिलीवरी भारतीय सेना को सौंप भी दी है। फिलहाल उत्तरी कमान में दो महीने इसकी टेस्टिंग होगी। बता दें हाल ही में भारतीय सेना के महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लॉसिक को भी शामिल किया गया था।

फाइल फोटो
Toyota Hilux में सेफ्टी के लिए क्रूज़ कंट्रोल, ड्यूल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट दिया गया है। इसका धाकड़ इंजन 201 bhp की पावर और 420 Nm का टार्क जेनरेट करता है।
Toyota Hilux में सात एयरबैग, वाहन स्थिरता नियंत्रण (वीएससी), ब्रेक सहायता, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और एक रिवर्सिंग कैमरा मिलता है। बाजार में यह शुरुआती कीमत 33.99 लाख रुपये एक्स शोरूम है। इसका टॉप वैरिएंट 36.80 लाख रुपए एक्स शोरुम में आता है।
इस दमदार पिकअप में 4X4 व्हील ड्राइव मिलता है, जो इसे मुश्किल रास्ते में हाई परफॉर्मेंस देता है। यह मल्टी पर्पज व्हील है, जिससे इसमें सामान रखने का भरपूर स्पेस है। इसमें 5 लोग बड़े आराम से बैठ सकते हैं। कंपनी Toyota Hilux में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देती है। इसमें कूल्ड ग्लोवबॉक्स, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी मिलती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: