पिकअप ट्रक या चाहिए घूमने के लिए Caravan, Toyota का यह Champ करेगा हर जरूरत पूरी

Toyota Hilux Champ में 2.0 लीटर पेट्रोल, 2.7 लीटर पेट्रोल और 2.4 लीटर टर्बो चार्ज्ड डीजल इंजन पेश किया गया है।

Toyota Hilux Champ show case in Japan know price features full details

Toyota Hilux Champ

विज्ञापन

Toyota Hilux Champ: इन दिनों मार्केट में ऐसे 4 व्हीलर ज्यादा पसंद किए जाते हैं जिनमें ज्यादा सामान लेकर सफर किया जा सके। लोग वीकेंड पर फैमिली आउटिंग के लिए अपनी कार में ही साइकिल, टैंट हाउस समेत अन्य सामान साथ लेकर घूमने जाना चाहते हैं। ऐसी ही एक एसयूवी साइज का पिकअप ट्रक है Toyota Hilux Champ. हाल ही में कंपनी ने इसे जापान ऑटो शो में शोकेस किया है। बता दें इससे पहले इंडियन बाजार में  Toyota Hilux मौजूद है।

नीचे वीडियो पर क्लिक कर देखें Toyota Hilux Champ

विज्ञापन

अट्रैक्टिव लुक्स और पर्याप्त स्पेस

Toyota Hilux Champ की बात करें तो यह इसे कमर्शियल और घर दोनों के लिए यूज किया जा सकता है। इसे आप पिकअप ट्रक के तौर पर या घूमने के लिए Caravan के लिए दोनों तरह रजिस्टर्ड करवा सकते हैं। यह बाजार में मौजूद Toyota Hilux से कम कीमत में मिलेगी। Toyota Hilux Champ के फ्रंट को फ्यूचरिस्टिक बनाया गया है। इसकी लाइट की शेप और डिजाइन को काफी अट्रैक्टिव रखा गया है।

कीमत रहने वाली है कम

जापान में बताई कीमत के अनुसार इंडियन करेंसी में यह 10.91 लाख रुपये एक्स शोरूम है। इसका टॉप मॉडल 13.71 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर रखा गया है। फिलहाल ग्लोबल मार्केट में यह उपलब्ध होगी। जिसके बाद अनुमान है कि जल्द ही इसे भारत में भी पेश कर दिया जाएगा। हालांकि कंपनी ने इंडिया में इसके लॉन्च की कोई जानकारी अभी शेयर नहीं की है।

Toyota Hilux Champ की लंबाई 5.3 मीटर 

इसकी लंबाई 5.3 मीटर की है। इसे नए IMV प्लेटफार्म पर बनाया गया है। Toyota Hilux Champ में 2.0 लीटर पेट्रोल, 2.7 लीटर पेट्रोल और 2.4 लीटर टर्बो चार्ज्ड डीजल इंजन पेश किया गया है। इसमें डिजाइनर विंड शिल्ड और फ्लैट बोनट है। यह 1000 हजार किलो वजन तक आसानी से ले जा सकता है। यह 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इसका व्हीलबेस 3085 mm का है, जिससे यह खराब रास्तों पर आसानी से चल सकता है। इसमें फिलहाल दो सीट दी गई हैं। जिसे जरूरत अनुसार बढ़वाया जा सकता है। इसमें 164 hp की पावर और 343 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है।

विज्ञापन

नीचे वीडियो पर क्लिक कर देखें Toyota Hilux Champ

 

विज्ञापन

इंडिया में Toyota Hilux में दो ट्रांसमिशन  

फिलहाल इंडियन बाजार में पहले से मौजूद Toyota Hilux की बात करें तो यह पांच सीटर पिकअप ट्रक है। इस पर करीब चार हफ्ते तक की वेटिंग है। बीते महीनों इस पर डिस्काउंट भी ऑफर किए गए थे। यह शुरुआती कीमत 30.40 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसमें पांच कलर और दो ट्रांसमिशन आते हैं। इसमें 2755 cc का इंजन दिया गया है। Toyota Hilux में 201.15 bhp की हाई पावर मिलती है। यह डीजन इंजन में आता है।

विज्ञापन

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ