Toyota Hilux: टोयोटा की बाजार में एक ऐसी धाकड़ कार है जिसमें लग्जरी कार के आरामदायक और सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। हम बात कर रहें है Toyota Hilux की। बीते दिनो कंपनी ने अपनी इस कार पर 6 से 8 लाख रुपये तक घटा दिए गए हैं। बीते सितंबर में इस कार के 143 यूनिट्स की सेल हुई थी। कंपनी इसमें फिलहाल तीन वेरिएंट STD 4X4 MT (30.41 लाख), High 4X4 MT 37.15 (लाख) और High 4X4 AT37.89 (लाख) ऑफर कर रही है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं।
सेंट्रल लॉकिंग और मिडल रियर थ्री प्वाइंट सीट बेल्ट
कार के अलग-अलग वेरिएंट में आपकी फैमिली की सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग, सीट बेल्ट वार्निंग, इमरजेंसी ब्रेक लाइट, सेंट्रल लॉकिंग, मिडल रियर थ्री प्वाइंट सीट बेल्ट, जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कार को Euro NCAP क्रेश टेस्ट में 3 स्टार रेटिंग प्राप्त है। कार में सेफ्टी के लिए हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है। यह फीचर सेंसर पर काम करता है। यह कार के चारों पहियों से जुड़ा रहता है। ऊंचाई या पहाड़ों पर यह फीचर कार को पीछे खिसकने से रोकने में मददगार है। कार में एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) मिलता है। अचानक ब्रेक लगाने, टायर फिसलने आदि के समय यह फीचर कार को कंट्रोल करने में मदद करता है।
स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट
Toyota Hilux में 2755 cc का इंजन मिलता है। यह 5 सीटर कार है, कार 201 bhp की पावर और 420 Nm का टॉर्क मिलता है। कार में आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, केबिन में लेदर अपहोल्स्ट्री, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। बिग साइज कार में डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट जैसे लग्जरी फीचर्स मिलते हैं। कार में कूल्ड ग्लवबॉक्स और क्रूज़ कंट्रोल मिलता है। कार में पांच कलर (White Pearl, Emotional Red, Super White, Grey Metallic,और Silver Metallic) ऑप्शन अवेलेबल हैं।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines