Toyota Glanza Price increased: इस साल जनवरी में कारों की कीमतों में इजाफा किया गया था, उसके बाद एक बार फिर इस महीने (फरवरी) में भी कारों की कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। दाम बढ़ाने के पीछे महंगे इनपुट कॉस्ट को बड़ी वजह बताया जा रहा है। इस महीने अब टोयोट ने भी अपनी प्रीमियम हैचबैक कार ग्लैंजा (Glanza) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। आपको बता दें कि यह कार मारुति बलेनो की रीबैज्ड है। टोयोटा की प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा अब 9,000 रुपये महंगी हो गई है। कीमत में यह इजाफा ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ S और G वेरिएंट पर लागू है जबकि अन्य वेरिएंट पर 4,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।दूसरी तरफ टोयोटा ग्लैंजा के टॉप-स्पेक V AMT वेरिएंट की कीमत पहले जैसी ही बनी हुई है। ग्लैंजा को 4 वेरिएंट्स- E, S, G और V में ख़रीदा जा सकता है।
Toyota Glanza के फीचर्स
टोयोटा ग्लैंजा एक प्रीमियम हैचबैक कार है जोकि कंपनी का पहला रीबैज मॉडल है, और यह मारुति सुजुकी बलेनो पर बेस्ड है। यह हुंडई i20 को भी कड़ी टक्कर देती है। इसका डिजाइन ठीक वैसा ही है जैसा कि बलेनो का है। यह कार भी मस्कुलर बोनट, क्रोम आउटलाइन के साथ ब्लैक-आउट ग्रिल के साथ आती है साथ ही इसमें चौड़ा एयर डैम, पावर एंटीना और रूफ-माउंटेड स्पॉइलर भी दिए गए हैं। कार में फुल LED लाइटिंग सेटअप के साथ नए फ्रंट और रियर बंपर और स्लेटेड ग्रिल पैटर्न देखने को मिलता है।
Toyota Glanza: इंजन और कीमत
ग्लैंजा में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जोकि बेहद स्मूथ और बढ़िया प्रदर्शन करता है। इसमें CNG किट का भी ऑप्शन मिलता है। यह इंजन76hp की पवार और 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल के साथ 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया है। सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट कवरेज और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। Glanza एक्स-शोरूम कीमत 6.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Maruti Fronx पर 28% की जगह 14% GST, 1.12 लाख की होगी बचत, केवल इन्हें मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines